माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद दिया इस्तीफा

about | - Part 2509_3.1
माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने विद्रोही सैनिकों द्वारा तख्तापलट विद्रोह करने और सैनिकों द्वारा उन्हें बंदूक की नोक पर हिरासत में लेने के बाद अपने पद से इस्तीफा देकर संसद को भंग कर दिया है। कीता ने 2018 में हुए चुनावों में दूसरी बार जीत हासिल की थी, लेकिन भ्रष्टाचार, अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन और देश के क्षेत्रों में सांप्रदायिक हिंसा के बढ़ने पर जनता में लगातार रोष बढ़ता गया।
विद्रोही सैनिकों के बाद में एक बयान जारी करने की उम्मीद जताई गई है, जबकि पश्चिम अफ्रीका में देशों ने पूर्व औपनिवेशिक शक्ति फ्रांस, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ के साथ मिलकर सैनिकों के कार्यों की निंदा की और सत्ता के किसी भी असंवैधानिक परिवर्तन के खिलाफ चेतावनी दी।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • माली गणराज्य की राजधानी: बमाको; मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक.

IIT मद्रास ने ARIIA 2020 रैंकिंग में किया टॉप

about | - Part 2509_5.1
मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने भारत में सबसे बेहत केंद्रीय वित्त पोषित संस्थान के लिए ‘Atal Ranking of Institutions on Innovation Achievements,’ यानि अभिनव उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग (ARIIA 2020) में अपने शीर्ष को स्थान बरकरार रखा है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा 18 अगस्त 2020 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की उपस्थिति में एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान अभिनव उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग (ARIIA 2020) जारी की गई थी।

सूची के शीर्ष पांच केन्द्र पोषित संस्थान:


S.
No.
विजेता
1
IIT मद्रास
2
IIT बॉम्बे
3
IIT दिल्ली
4
IISc बेंगलुरु
5
IIT खड़गपुर

पहली बार, ARIIA 2020 रैंकिंग में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में एक विशेष श्रेणी शुरू की गई है। इस श्रेणी के विजेता हैं:

S.
No.
विजेता
1
अविनाशीलिंगम इंस्‍टीट्यूट फॉर होम साइंस एंड हायर एजुकेशन फॉर वुमन
2
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्स्टी फॉर वुमन




ARIIA 2020


2019 में 496 की तुलना में 2020 में राष्ट्रीय महत्व के 674 संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और केंद्र पोषित तकनीकी संस्थानों ने रैंकिंग में शामिल किया गया।
वर्ष 2020 रैंकिंग सात मापदंडों पर किए गए मूल्यांकन पर आधारित है जो इस प्रकार हैं:-
  • Budget and funding support,
  • Infrastructure and facilities,
  • Awareness, promotions, and support for idea generation and innovation,
  • Promotion and support for entrepreneurship development,
  • Innovative learning methods and courses,
  • Intellectual-property generation, technology transfer and commercialization and
  • Innovation in the governance of the institution.
यह पुरस्कार निम्नलिखित 6 श्रेणियों में दिया जाता है:
  • केंद्रीय वित्तपोषित संस्थान
  • महिलाओं (केवल उच्च शिक्षण संस्थान)
  • निजी संस्थान
  • निजी / डीम्ड विश्वविद्यालय
  • राज्य-वित्तपोषित स्वायत्त संस्थान
  • राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों


ARIIA के बारे में:


शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्वारा ARIIA रैंकिंग को 2019 में शुरू किया गया था। ARIIA का उद्देश्य भारत में नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप और संकाय और छात्रों के बीच विकास के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों को रैंक देना है।

फिनो पेमेंट्स बैंक ने डिजिटल बचत खाता “Jan BachatKhata” किया लॉन्च

about | - Part 2509_7.1
फिनो पेमेंट्स बैंक द्वारा आधार प्रमाणीकरण आधारित डिजिटल बचत खाता “जन बचतखाता (Jan BachatKhata)” लॉन्च गया किया है, जो उपभोक्ताओं को neo-banking अनुभव प्रदान करेगा।
JBK के अंतर्गत, ग्राहक किसी भी फिनो शाखा अथवा मर्चेंट पॉइंट पर फिंगरप्रिंट और OTP के जरिए लेनदेन करने में सक्षम होंगे, जबकि गैर-फिनो केन्द्रों पर उन्हें आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है। इससे पहले, फिनो पेमेंट्स बैंक ने विशिष्ट ग्राहक बेस को लक्षित करने के लिए शुभ और भविष्य बचत खातों का शुभारंभ किया था।

Neo-Bank के बारे में:

यह एक एक ऐसी बैंकिंग सुविधा है, जो किसी शाखा के मौजूद होने के बजाय पूरी तरह से ऑनलाइन है। नियो बैंकिंग मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पूर्ण डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिनो पेमेंट्स बैंक के अध्यक्ष: प्रो. महेंद्र कुमार चौहान.
  • फिनो पेमेंट्स बैंक की स्थापना: 13 जुलाई 2006.
  • फिनो पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ: ऋषि गुप्ता.
  • फिनो पेमेंट्स बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020

about | - Part 2509_9.1
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति ने भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए चार खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगट उन चार खिलाड़ियों में से एक जिनके नाम की सिफारिश की गई हैं। रोहित और विनेश के अलावा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालम्पियन एम थंगावेलु अन्य दो नाम हैं। COVID-19 महामारी के चलते इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुली होने की संभावना है।
अगर रोहित शर्मा को यह अवॉर्ड मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद इस सम्मान को पाने वाले चौथे क्रिकेटर बन जायेंगे। तेंदुलकर को 1998 में, धोनी को 2007 में और कोहली को 2018 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के बारे में:

  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1991-92 में की गई थी.
  • शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद इस पुरस्कार को पाने वाले पहले खिलाड़ी थे.
  • खेल रत्न पुरस्कार के विजेता को 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष दिया जाता है, जो देश को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गौरवान्वित करते हैं।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को दिया जा सकता है। लेकिन, यह केवल दूसरी मौका जब पुरस्कार के लिए 4 एथलीटों के नामों की सिफारिश की गई है। इससे पहले साल 2016 में, शटलर पी वी सिंधु, जिमनास्ट दीपा करमाकर, शूटर जीतू राय, और पहलवान साक्षी मलिक को यह पुरस्कार दिया गया था।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के बारे में:

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। 

सत्य पाल मलिक को नियुक्त किया गया मेघालय का नया राज्यपाल

about | - Part 2509_11.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 18 अगस्त 2020 को सत्य पाल मलिक को मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह गोवा के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे थे।
सत्य पाल मलिक, तथागत रॉय का स्थान लेंगे जिन्होंने राज्यपाल के रूप में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जिसमे उन्होंने 3 साल तक त्रिपुरा और शेष 2 साल मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपने कर्तव्यों के अलावा, गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्यपाल के रूप में सत्य पाल मलिक:
  • वे बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके है.
  • उन्होंने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन राज्य के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान, अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का संवैधानिक निर्णय, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा छिन गया था.
  • उन्हें अक्टूबर 2019 में गोवा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मेघालय के राष्ट्रीय उद्यान: बलफक्रम राष्ट्रीय उद्यान, नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान.
  • मेघालय के मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा.

विश्व मानवता दिवस: 19 अगस्त

about | - Part 2509_13.1
World Humanitarian Day: विश्व मानवता दिवस (WHD) हर साल 19 अगस्त को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन मानवता के लिए कम करने वाले उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने मानवीय सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी या जोखिम उठाया है। इस वर्ष विश्व मानवता दिवस का 11 वां संस्करण है।
19 अगस्त, 2020 को विश्व मानवता दिवस मनाए जाने के लिए #RealLifeHeroes के नाम से एक वैश्विक अभियान चलाया जाएगा, जिसमे उनका धनयवाद दिया जाएगा, जिन्होंने जोखिम और बिना लोकप्रियता के चाहत के कठिन परिस्थितियों के दौरान अन्य लोगों की मदद करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। इस साल विश्व मानवीय दिवस ऐसे समय पर आया है जब हाल के महीनों में दुनिया COVID-19 महामारी से जूझ रही है। इस समय सहायता कर्मी 54 देशों में मानवीय संकटों में लोगों की सहायता करने के लिए अभूतपूर्व पहुंच बाधाओं पर काबू पा रहे हैं, साथ ही साथ उन नौ देशों में जिन्हें COVID-19 महामारी द्वारा मानवीय आवश्यकता की बहुत जरुरत है।
विश्व मानवतावादी दिवस का इतिहास:

इराक के बगदाद में 19 अगस्त 2003 को कैनाल होटल पर एक बम हमला किया गया ता, जिसमें 22 लोग क्रूरता से मारे गए थे और जिनमें से एक इराक में मुख्य मानवतावादी थे। इस घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2009 में बम हमले की याद में इस दिन को विश्व मानवता दिवस के रूप में घोषित किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम

Dream 11 ने हासिल किए IPL 2020 के टाइटल स्पोंसोर्शिप राईट

about | - Part 2509_15.1
Dream 11 wins title sponsorship rights of IPL 2020: फेंटेसी गेमिंग स्टार्ट-अप “Dream 11” द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 सीजन के टाइटल स्पोंसोर्शिप राईट हासिल किए गए है। गेमिंग स्टार्ट-अप ने 222 करोड़ रुपये के टाइटल स्पोंसोर्शिप राईट हासिल किए हैं।

ड्रीम 11 को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) के तहत अधिकार के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आईपीएल 2020 के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए पहली चुनी गई चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो को बाहर करने के बाद आमंत्रित किया गया था। फेंटेसी गेमिंग स्टार्ट-अप “ड्रीम 11” द्वारा हासिल किए गए टाइटल स्पोंसोर्शिप राईट 31 दिसंबर, 2020 तक मान्य होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Dream 11 के संस्थापक: हर्ष जैन और भावित शेठ.
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अंतरिम): हेमांग अमीन.
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष: सौरव गांगुली.

    अशोक लवासा ने भारत के चुनाव आयुक्त पद से दिया इस्तीफा

    about | - Part 2509_17.1
    भारत के चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लवासा ने इस्तीफा सितंबर 2020 से फिलीपींस स्थित एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होने के लिए दिया है। वह निजी क्षेत्र के संचालन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के प्रभारी दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे।
    अशोक लवासा हरियाणा कैडर (बैच 1980) के एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिन्होंने 23 जनवरी, 2018 को भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्हें सुशासन और नीति सुधार की पहल में अपने योगदान के लिए जाना जाता हैं। उन्हें वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया के साउथर्न क्रॉस विश्वविद्यालय ने International Alumnus Impact Award से सम्मानित किया था।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा
    • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.

    MPEDA ने पोरबंदर में की क्वालिटी कंट्रोल लैब की स्थापना

    about | - Part 2509_19.1
    गुजरात के पोरबंदर में समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Marine Products Export Development Authority) द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण लैब (Quality Control Lab) स्थापित की गई है। क्वालिटी कंट्रोल लैब समुद्री खाद्य प्रोसेसर के साथ-साथ निर्यातकों को अंतर्राष्ट्रीय नियामक आवश्यकताओं के अनुसार सुरक्षित उत्पाद की पुष्टि करने के लिए परीक्षण की पेशकश करेगा।

    गुणवत्ता नियंत्रण लैब को एंटीबायोटिक अवशेषों, भारी धातुओं, जैसे कैडमियम, सीसा, पारा और आर्सेनिक का सीफूड के नमूनों और ट्यूना और मैकेरल जैसे मछली में हिस्टामाइन के मूल्यांकन के लिए उन्नत परीक्षण उपकरणों के साथ लैस किया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष: के एस श्रीनिवास.
    • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजयभाई आर. रूपानी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

    भारत-संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त आयोग की बैठक के 13 वें सत्र का हुआ आयोजन

    about | - Part 2509_21.1
    व्यापार, आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर भारत-संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त आयोग की बैठक का 13 वां सत्र दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की निरंतर वृद्धि की समीक्षा करने के लिए आयोजित किया गया। इस सत्र की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शेख मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने की।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    सत्र के दौरान, दोनों देशों ने सहयोग क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई और बदलते हुए परिदृश्य में नए क्षेत्रों में सहयोग पर विचार करने के लिए सहमत हुए। भारत ने अक्षय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, फूड पार्क, रक्षा, बंदरगाहों, राजमार्गों के साथ-साथ हवाई अड्डों सहित विभिन्न क्षेत्रों में और निवेश के लिए यूएई से अनुरोध किया। उन्होंने अपने पड़ोस और संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ अन्य बहुपक्षीय बैठकों में सहयोग से संबंधित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। अगले सत्र को 2021 में अबू धाबी में आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान.
    • UAE की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम.

    Recent Posts

    about | - Part 2509_22.1