विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी

 

about - Part 2500_3.1

हिंदी भाषा के विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार और बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2006 से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ भी है, जिसका उद्घाटन 10 जनवरी 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पहला विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने की शुरूआत 10 जनवरी 2006 को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। हालांकि यह ध्यान रखने की बात है कि भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में, सविंधान सभा ने हिंदी देवनागरी लिपि को संघ की आधिकारिक भाषा के रूप अपनाया था।

Find
More Important Days Here

about - Part 2500_4.1

तौडेरा फिर बने मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति

 

about - Part 2500_6.1

फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा द्वारा 53% से अधिक मतों से चुनाव जीतने के बाद दोबारा मध्य अफ्रीकी गणराज्य का राष्ट्रपति चुना गया। 63 वर्षीय राष्ट्रपति 2016 से सत्ता में हैं लेकिन देश के विशाल हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए हथियाबंद विरोधियों से लगातार संघर्ष कर रहे है। सोने और हीरे के उत्पादक मध्य अफ्रीकी गणराज्य की आबादी 4.7 मिलियन है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक कैपिटल: बुंगी
  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक करेंसी: सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रैंक

Find More International News

about - Part 2500_4.1

बंधन बैंक ने सेना के जवानों के लिए लॉन्च किया शौर्य सैलरी अकाउंट

 

about - Part 2500_9.1

निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने भारतीय सेना के साथ सेना कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बैंक इस सझेदाती के तहत सेना के जवानों के लिए शौर्य सैलरी अकाउंट की सेवा प्रदान करेगा। बंधन बैंक शौर्य सैलरी अकाउंट जीरो बैलेंस खाता होता यानि इसमें कोई भी मेन्टेन चार्ज नही लगेगा। इसके अलावा शौर्य सैलरी अकाउंट, कर्मियों और उनके परिवारों को भी सुरक्षा प्रदान करता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


बंधन बैंक शौर्य वेतन खाते के बारे में:

  • उन्हें अन्य विशेष सेवाए मुहैया कराई जाएगी जैसे कि एक लाख रुपये से अधिक की शेष राशि पर छह प्रतिशत ब्याज, एटीएम में असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन, शौर्य वीजा प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर लगने वाले वार्षिक शुल्क की छूट और असीमित मुफ्त NEFT/RTGS/IMPS/DD लेनदेन।
  • इसमें खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना कवर और एक आश्रित बच्चे को चार साल तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये का मुफ्त शैक्षिक भी लाभ शामिल है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष
  • बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • बंधन बैंक की स्थापना: 2001

Find More Banking News Here

about - Part 2500_4.1

अभिषेक यादव को नियुक्त किया गया AIFF का पहला उप महासचिव

 

about - Part 2500_12.1

भारत के पूर्व स्ट्राइकर अभिषेक यादव को खेल निकाय द्वारा पदानुक्रम में एक नया पद बनाने के फैसले के बाद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को पहला उप महासचिव नियुक्त किया गया है। 40 वर्षीय पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, जो भाईचुंग भूटिया, सुनील छेत्री, महेश गवली और क्लाइमेक्स लॉरेंस के साथ खेल चुके हैं, जनवरी 2018 से राष्ट्रीय टीम के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इसके अलावा यादव ने मुख्य कोच लुइस नॉर्टन डे मारोस के साथ मिलकर 2017 के U17 भारतीय विश्व कप टीम के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में भी काम किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष: सुब्रत दत्ता
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की स्थापना: 23 जून 1937
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

Find More Appointments Here

about - Part 2500_4.1

एलन मस्क अमेज़ॅन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

 

about - Part 2500_15.1

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, Tesla के सीईओ एलन मस्क अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। एलोन मस्क की कुल संपति 188.5 बिलियन डॉलर से अधिक आंकी गई है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

गुरुवार की सुबह टेस्ला (TSLA) के शेयरों में 6% की बढ़ोतरी ने अपने सीईओ की स्टॉक होल्डिंग और विकल्पों का मूल्य 10 बिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया, जिससे उनकी नेटवर्थ लगभग 188.5 बिलियन डॉलर हो गई। उनके साथ ही 2% से कम की मामूली वृद्धि ने बेजोस के अमेज़ॅन (एएमजेडएन) के शेयरों को लगभग 3 बिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया, जिससे उनकी नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर हो गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बिल गेट्स अब 132 बिलियन डॉलर की कुल संपति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टेस्ला स्थापित: 1 जुलाई 2003.
  • टेस्ला मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

Find
More Ranks and Reports Here

about - Part 2500_4.1

J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लॉन्च की ‘सतर्क नागरिक’ मोबाइल एप्लीकेशन

 

about - Part 2500_18.1

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने J&K एंटी करप्शन ब्यूरो के मोबाइल एप्लीकेशन ‘सतर्क नागरिक’ और विभागीय सतर्कता अधिकारी पोर्टल को लॉन्च किया है। उपराज्यपाल ने कहा कि यूटी प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह और उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


मोबाइल एप्लिकेशन ‘सतर्क नागरिक’ के बारे में:

  • लॉन्च किए गए नए मोबाइल एप्लिकेशन को भ्रष्टाचार के बारे में आसानी से जानकारी की सुविधा प्रदान करने और नागरिकों को आसानी और गतिशीलता के साथ अपनी शिकायतों भेजने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • एंड्राइड डिवाइस रखने वाला कोई भी नागरिक प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकता है।
  • शिकायत के पंजीकरण के समय एक विशिष्ट आईडी नंबर आवंटित किया जाएगा जिसे बाद में शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

विभागीय सतर्कता अधिकारी पोर्टल के बारे में:

  • विभागीय सतर्कता अधिकारियों (DVO) पोर्टल को विभिन्न विभागों के DVO के साथ ऑनलाइन कम्युनिकेशन चैनल सक्षम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • कुछ मामलों में, शिकायतें चल रहे कार्यों, वर्तमान भर्तियों और अनुबंधों के विरुद्ध किए जाने वाले भुगतानों से संबंधित हैं।
  • डीवीओ को इन मामलों को संदर्भित करके, उल्लंघन/कमियों को तुरंत ठीक और राज्य के खजाने को नुकसान को रोका जा सकता है।

Find
More Miscellaneous News Here

about - Part 2500_4.1

रमेश पोखरियाल ने वर्चुअल किया अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन ‘एडुकॉन- 2020’ का शुभारंभ

 

about - Part 2500_21.1

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो दिवसीय वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन ‘EDUCON-2020’ का शुभारंभ किया। यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ग्लोबल एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन (GERA) के सहयोग से केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, बठिंडा (CUPB) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। EDUCON-2020 का मुख्य विषय “Envisioning Education for Transforming Youth to Restore Global Peace यानि वैश्विक शांति को साकार करने को युवाओं में बदलाव के लिए शिक्षा की संकल्पना” है।

 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


सम्मेलन के बारे में:

  • यह सम्मेलन भारत में अपनी तरह का पहला आयोजन है जहां दुनिया भर के विद्वान लगातार 31 घंटे तक बिना रुके मैराथन संवाद सत्र करेंगे और भारत में समान गुणवत्ता वाली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा में आईसीटी के उपयोग की संभावनाओं की तलाश करेंगे।
  • इसके अलावा, सम्मेलन, 2050 तक उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के संभावित परिदृश्य, STEAM (Science, Technology, Engineering, Arts and Mathematics) शिक्षा के लिए नवीन तकनीकों के विकास, विश्वविद्यालयों में भविष्य की नौकरियों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण, भावी स्नातकों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम और 21वीं सदी में प्राचीन शिक्षा प्रणाली के औचित्य जैसे शिक्षा में उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराएगा।

Find More Summits and Conferences
Here

about - Part 2500_4.1

प्रवासी भारतीय दिवस: 9 जनवरी

 

about - Part 2500_24.1

द्विवार्षिक रूप से 9 जनवरी को भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस अथवा NRI डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य एनआरआई को भारत के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है और इस तरह उन्हें भारतीय विकास कार्यों में शामिल करना है। 16 वें प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 2021 का विषय “Contributing to Aatmanirbhar Bharat” यानि “भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देना” है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

प्रवासी भारतीय दिवस का इतिहास:

प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी यानि आज के ही दिन 1915 में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत आने की याद में मनाया जाता है। 2015 में, इस दिन को द्विवार्षिक घोषित किया गया था। 2018 में, यह दिन सिंगापुर में व्यापक रूप से मनाया गया। 2019 में, यह कार्यक्रम वाराणसी में मनाया गया था।

Find
More Important Days Here

about - Part 2500_4.1

जाने-माने भारतीय फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का निधन

 

about - Part 2500_27.1

समकालीन महिलाओं के लिए भारतीय साड़ी को नया रूप देने के लिए प्रसिद्ध, मशहूर फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का निधन। सत्या पॉल ने 1980 में भारत में पहला साड़ी बुटीक L’Affaire शुरू किया था। 1986 में, उन्होंने ब्रांड सत्या पॉल के तहत भारत का पहला डिज़ाइनर लेबल लॉन्च किया, जो अब देश के प्रमुख ब्रांडों में से एक बन गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about - Part 2500_4.1

वयोवृद्ध प्रोफेसर चित्रा घोष का निधन

 

about - Part 2500_30.1

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और प्रख्यात शिक्षाविद चित्रा घोष का निधन। उन्होंने शिक्षाविदों और सामुदायिक सेवाओं में अग्रणी योगदान दिया और युवाओं को पढ़ाने और प्रेरित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रोफेसर बोस कोलकाता के लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख थी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about - Part 2500_4.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me