सरकार ने भारत की संप्रभुता एवं अखंडता के लिए नुकसानदेह 118 मोबाइल ऐप्स को किया ब्लॉक

about | - Part 2487_3.1
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने खतरों की उभरती प्रकृति को देखते हुए 118 ऐप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इन ऐप्स पर पाबंदी इसलिए लगाई गई है क्योंकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार ये उन गतिविधियों में शामिल हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह हैं। यह कदम करोड़ों भारतीय मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ यह निर्णय भारतीय साइबरस्पेस की सुरक्षा एवं संप्रभुता  को भी सुनिश्चित करेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के अंतर्गत प्रदान की गई सूचना प्रौद्योगिकी (जनता द्वारा सूचना के उपयोग को अवरुद्ध करने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा उपाय) नियम, 2009 के संबंधित प्रावधानों के तहत दी गई शक्तियों का उपयोग करके इन 118 ऐप्स को ब्लॉक किया है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” NPCSCB कार्यक्रम को दी मंजूरी

about | - Part 2487_5.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” – राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (NPCSCB) को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 46 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को कवर करने के लिए वर्ष 2020-2021 से लेकर 2024-25 तक 5 वर्षों की अवधि के दौरान 510.86 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
‘मिशन कर्मयोगी’ को भारतीय सिविल सेवकों को और भी अधिक रचनात्मक, सृजनात्मक, विचारशील, नवाचारी, अधिक क्रियाशील, प्रोफेशनल, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-समर्थ बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य के साथ शुरू किया गया है। इससे, विशिष्ट भूमिका-दक्षताओं से युक्त सिविल सेवक उच्चतम गुणवत्ता मानकों वाली प्रभावकारी सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने में समर्थ होंगे।
राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (NPCSCB) निम्नलिखित संस्थागत ढांचे के साथ शुरू किया जाएगा:
  1. प्रधानमंत्री की सार्वजनिक मानव संसाधन  (HR) परिषद.
  2. क्षमता विकास आयोग.
  3. डिजिटल परिसम्पत्तियों के स्वामित्व तथा प्रचालन और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए प्रौद्योगिकीय प्लेटफार्म हेतु विशेष प्रयोजन कंपनी (Special Purpose Vehicle).
  4. मंत्रिमंडल सचिव की अध्यक्षता में समन्वयन एकक.
      यह सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण की नींव रखेगा। इस कार्यक्रम को एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण-“iGOTKarmayogiPlatform” की स्थापना करके कार्यान्वित किया जाएगा। कर्मयोगी प्लेटफॉर्म भारत में दो करोड़ से भी अधिक कार्मिकों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए व्यापक और अत्याधुनिक संरचना के अलावा, सेवा दक्षता या योग्यता संरचना के साथ एकीकृत कर दिया जाएगा।

      मुस्तफा अदीब बने लेबनान के नए प्रधानमंत्री

      about | - Part 2487_7.1
      जर्मनी में लेबनान के राजदूत मुस्तफा अदीब (Mustapha Adib) को संकटग्रस्त लेबनान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। अदीब, जो 2013 से बेरूत के बर्लिन दूत रहे हैं, पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मिकाती की अध्यक्षता वाली एक छोटी सुन्नी पार्टी से हैं।
      लेबनान में हुए विस्फोट के कुछ दिनों बाद ही प्रधान मंत्री हसन दीब की सरकार ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था। राष्ट्रपति मिशेल एउन ने जर्मनी में लेबनान के राजदूत अदीब से 128 सदस्यीय संसद में 90 वोट हासिल करने के बाद एक नई सरकार बनाने के लिए कहा था।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • लेबनान की राजधानी: बेरूत.
      • लेबनान की मुद्रा: लेबनानी पाउंड.

      IIT-बॉम्बे के छात्रों ने लॉन्च की AI- आधारित स्कैनिंग ऐप “AIR Scanner”

      about | - Part 2487_9.1
      भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के छात्रों ने फ्री में यूज़ की जाने वाली एक मोबाइल स्कैनर एप्लीकेशन “AIR Scanner” विकसित की है। एप्लिकेशन पीडीएफ फॉर्मेट में स्कैन किए गए दस्तावेज़ को सेव करके डिवाइस में सीधे स्टोर करता है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित रीडिंग असिस्टेंट और डॉक्यूमेंट स्कैनर ऐप रोहित कुमार चौधरी और कविन अग्रवाल द्वारा विकसित किया गया है।

      “AIR Scanner” ऐप के बारे में

      हालंकि AIR स्कैनर ऐप उपयोगकर्ता के बारे में कोई भी जानकारी एकत्र नहीं करता है और सभी दस्तावेज फोन के लोकल स्टोरेज पर सेव करता हैं। इस मोबाइल कैमरे का उपयोग करके स्कैन किए गए दस्तावेज़ को पीडीएफ प्रारूप में सेव किया जाएगा और केवल डिवाइस में स्टोर किया जाएगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • आईआईटी-बॉम्बे मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
      • आईआईटी-बॉम्बे के निदेशक: सुभासिस चौधुरी.

      ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने गूगल असिस्टेंट पर लॉन्च किया वॉइस चैटबोट “LiGo”

      about | - Part 2487_11.1
      आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने गूगल असिस्टेंट पर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) -संचालित वॉइस चैटबोट, “LiGo” लॉन्च किया है। इससे कंपनी के पॉलिसीधारक को आसान वॉयस कमांड द्वारा अपने प्रश्नों का उत्तर ले सकेंगे। यह ग्राहकों के लिए उपयोग में आसान और सुविधाजनक सर्विस टच-पॉइंट प्रदान करता है।
      गूगल असिस्टेंट LiGo के बारे में
      • गूगल असिस्टेंट को LiGo की कार्यक्षमता का विस्तार कंपनी की रणनीति का एक हिस्सा है जो ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं.
      • ग्राहक अपने एंड्रॉइड स्मार्टफ़ोन पर गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करके अपनी पॉलिसी नंबर या पंजीकृत फ़ोन नंबर बोलकर, तुरंत अपनी पॉलिसीस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
      • असिस्टेंट भारतीय अंग्रेजी में उपलब्ध है और 9 भारतीय भाषाओं समर्थित है.
      • लॉन्च की गई नई सुविधा ग्राहकों के लिए एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करेगी, अर्थात्, डिजिटल प्लेटफॉर्म को और अधिक मजबूत बनाएगी.

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड CMD: एन.एस.कन्नन.
      • ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड हेडऑफिस: मुंबई, महाराष्ट्र.

      हेमंत खत्री बने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के नए CMD

      about | - Part 2487_13.1
      कमोडोर हेमंत खत्री (सेवानिवृत्त) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित भारत सरकार-स्वामित्व वाले रक्षा शिपबिल्डर हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह रियर एडमिरल एल वी शरत बाबू (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे। इससे पहले, हेमंत खत्री HSL में रणनीतिक परियोजनाओं के निदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे।
      हेमंत खत्री की एचएसएल के सीएमडी के रूप में नियुक्ति को 27 मई 2020 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 1 सितंबर 2020 से 31 जुलाई 2025 तक उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक अथवा अगले आदेश तक मंजूरी दी गई थी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड स्थापित: 22 जून 1941.
      • हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड मुख्यालय: विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश

      करण जौहर ने लिखी “The Big Thoughts of Little Luv” टाइटल बुक

      about | - Part 2487_15.1
      बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने जुड़वाँ बच्चों यश और रूही से प्रेरित होकर “The Big Thoughts of Little Luv” टाइटल उनेक चित्र वाली बुक लिखी है। इस पुस्तक का प्रकाशन Juggernaut Books द्वारा किया जाएगा।


      यह पुस्तक जुड़वाँ बच्चों लव और कुशा की कहानी पर आधारित है, जिसमें उनकी परवरिश के दौरान माता-पिता के सामने आने वाली चुनौतियों के वर्णन किया गया है। इससे पहले करण जौहर ने 2017 में “An Unsuitable Boy” शीर्षक से अपनी आत्मकथा का विमोचन किया था।

      CBDT के अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

      about | - Part 2487_17.1
      मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रमोद चंद्र मोदी को छह महीने की अवधि यानि 01.09.2020 से 28.022121 अथवा अगले आदेश तक के लिए पुन: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) का अध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। CBDT की अध्यक्षता इसके अध्यक्ष द्वारा की जाती है, इसमें अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं। यह आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है।
      1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर संवर्ग) के अधिकारी पीसी मोदी को फरवरी 2019 में सीबीडीटी प्रमुख नियुक्त किया गया था। 31 अगस्त, 2019 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वह पिछले साल अगस्त में एक साल के लिए 31 अगस्त, 2020 तक के लिए इस पद पर फिर से नियुक्त किए गए थे। 

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना: 1924.
      • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली.

      CFI 2021 में करेगा पहले साइक्लिंग शिखर सम्मेलन की मेजबानी

      about | - Part 2487_19.1
      साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) देश में साइकिल चलाने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 2021 में पहली बार साइक्लिंग शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह एक दिवसीय शिखर सम्मेलन साइक्लिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने और नवोदित और पेशेवर साइकिल चालकों के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए होगी।
      साइक्लिंग समिट 2021 की मेजबानी दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में की जाएगी और इसमें देश भर के साइकिल उत्साही, प्रसिद्ध एथलीटों और व्यवसायों का एक अनूठा संगम मिलने की उम्मीद है।
      साइक्लिंग शिखर सम्मेलन 2021 में साइकिल चालक, एथलीट, फिटनेस और खेल के प्रति उत्साही, साइक्लिंग कोच, स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञ और प्रभावित करने वाले शामिल होंगे। साथ ही, इसमें स्वदेशी और वैश्विक ब्रांड भी होंगे जो स्वास्थ्य, फिटनेस और साइकलिंग के प्रति उत्साही लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। इस शिखर सम्मेलन में प्रत्येक शहर में लगभग 25,000 लोगों के आने का अनुमान है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: परमिंदर सिंह ढींडसा।
      • साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना: 1946.
      • साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली

      भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस. पद्मावती का निधन

      about | - Part 2487_21.1
      प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. एस पद्मावती का 103 वर्ष की आयु में COVID-19 के कारण निधन। वह भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट थीं, जिन्हें “गॉड मदर ऑफ कार्डियोलॉजी” के नाम से भी जाना जाता था। वह नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की संस्थापक थीं। उनका जन्म बर्मा (अब म्यांमार) में दुनिया के स्पैनिश फ्लू महामारी की चपेट में आने से एक साल पहले 1917 में हुआ था।

      Recent Posts

      about | - Part 2487_22.1