अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस: 18 सितंबर

about | - Part 2471_3.1
International Equal Pay Day: इस बार 18 सितंबर 2020 को पहली बार वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन (Equal Pay International Coalition-EPIC) पहले अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस के अवसर पर, और वैश्विक COVID-19 महामारी के इस कठिन दौर में, समान  सभी श्रम बाजार नेताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक वर्चुली वैश्विक कॉल टू एक्शन की मेजबानी करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस का इतिहास:
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 नवंबर 2019 को अपने 74 वें सत्र में तीसरी समिति ने 18 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय समान दिवस के रूप में घोषित करते हुए (A/C37/74/L.49) प्रस्ताव को अपनाया था। यह प्रस्ताव कुल 105 सदस्य राज्यों द्वारा सह-प्रायोजित था। इसके अलावा श्रमिकों और नियोक्ताओं के संगठनों और व्यवसायों के योगदान को पहचानने के साथ-साथ संकल्प ने समान वेतन प्राप्त करने के लिए ईपीआईसी के कार्य और योगदान को भी मान्यता दी गई।

ICICI होम फाइनेंस ने “अपना घर ड्रीमज” होम लोन योजना का किया शुभारंभ

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस ने दिल्ली के अनधिकृत क्षेत्र के कुशल मजदूरों जैसे इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, पेंटर, किराना स्टोर मालिकों आदि के लिए नई होम लोन योजना “अपना घर ड्रीमज” की शुरूआत की है।
 
“Apna Ghar Dreamz” योजना की विशेषताएं
  • इस योजना में 2 लाख रुपये से 50 लाख तक का ऋण दिया जाएगा है।
  • यह योजना उन सभी दस्तावेजों के बिना अनधिकृत क्षेत्र के लोगों को ऋण सुविधा देगी, जिनकी जरुरत किसी अन्य फाइनेंसिंग संस्थान से ऋण प्राप्त करने के लिए पड़ती है।
  • ग्राहक लोअर इनकम ग्रुप्स / इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS / LIG) और मिडिल इनकम ग्रुप्स (MIG – I & II) के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) का लाभ उठा सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज और पात्रता:
  • यह एक विशेष योजना है, जिसमे 20 साल की अवधि के लिए ऋण दिया जाएगा, इसके लिए पैन, आधार और बैंक खाते की पिछले 6 महीने की एंट्री जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
  • पांच लाख रूपए तक के लोन के लिए ग्राहकों के खाते में 1500 रु तथा पांच लाख रूपए से ऊपर के लोन के लिए  ग्राहकों के खाते में 3000 रुपये का न्यूनतम खाता बैलेंस होना चाहिए।

 

IMD ने जारी किया ग्लोबल स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020

about | - Part 2471_6.1
इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट ने सिंगापुर यूनिवर्सिटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन (SUTD) के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 जारी किया है। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में कुल 109 शहरों का सर्वेक्षण किया गया है।
यह सूचकांक आर्थिक और तकनीकी डेटा और वहां नागरिकों की धारणा कि उनके शहर कितने “स्मार्ट” हैं  के आधार पर शहरों को रैंक प्रदान करता है। सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद हेलसिंकी और ज्यूरिख शीर्ष तीन स्मार्ट शहरों के रूप में शामिल हैं। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में, हैदराबाद भारतीय शहरों में शीर्ष स्थान पर रहा, जिसे 85 वें स्थान पर रखा गया है। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में भारतीय शहरों की रैंकिंग में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है।

सूचकांक में शामिल भारतीय शहरों की सूची:
  • हैदराबाद: 85 (2019 में 67 वां)
  • नई दिल्ली: 86 (2019 में 68 वां)
  • मुंबई: 93 (2019 में 78 वां)
  • बेंगलुरु: 95 (2019 में 79 वां)

राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन

about | - Part 2471_8.1
कर्नाटक से राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती (Ashok Gasti) का COVID-19 के कारण निधन। उनका जन्म 1965 में हुआ था और वे कर्नाटक के रायचूर जिले थे। पहली बार उन्होंने जुलाई, 2020 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उन्हें रायचूर जिले में भाजपा को जीत दिलाने का श्रेय दिया जाता है।
गास्ती, पेशे से वकील और भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सेल के पूर्व महासचिव, कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर अमिताभ घोष का निधन

about | - Part 2471_10.1
भारतीय रिजर्व बैंक में सबसे कम समय तक काम करने वाले गवर्नर अमिताभ घोष का निधन हो गया। उन्होंने 15 जनवरी, 1985 से 4 फरवरी, 1985 के दौरान 21 दिनों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के 16 वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था। यह एक ऐसा समय था जब अमिताभ घोष RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्य कर रहे थे और नए 17 वें आरबीआई गवर्नर आरएन मल्होत्रा को प्रभार सौंपे जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इससे पहले घोष इलाहाबाद बैंक के अध्यक्ष रहे थे। वह आईडीबीआई बैंक के निदेशक भी थे और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट के शासी निकाय में भी शामिल थे।

वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस: 18 सितंबर

about | - Part 2471_12.1

World Bamboo Day : हर साल 18 सितंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बांस के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोजमर्रा के उत्पादों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। WBD 2020 के 11 वें संस्करण की थीम ‘BAMBOO Now’ है।

इतिहास:


विश्व बाँस संगठन द्वारा 18 सितंबर को वर्ल्ड बम्बू डे को मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा 2009 में बैंकाक में आयोजित 8 वीं वर्ल्ड बम्बू कांग्रेस में की गई थी। विश्व बाँस संगठन का इस दिन को मनाने का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की रक्षा के लिए बाँस की क्षमता को और अधिक उन्नत बनाना, स्थायी उपयोग सुनिश्चित करना, दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना, साथ ही सामुदायिक आर्थिक विकास के लिए स्थानीय रूप से पारंपरिक उपयोगों को प्रोत्साहित करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बांस संगठन मुख्यालय: एंटवर्प, बेल्जियम.
  • विश्व बांस संगठन की स्थापना: 2005.
  • विश्व बांस संगठन के कार्यकारी निदेशक: सुज़ैन लुकास


ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने सुरेश रैना को बनाया को अपना ब्रांड एम्बेसेडर

about | - Part 2471_14.1
ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने सुरेश रैना को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस साझेदारी के बाद रैना को ब्रांड के आगामी क्रिकेट अभियानों देखा जाएगा, जहां वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 9stacks को बढ़ावा देने के लिए प्रचार करेंगे।
रैना, जिन्होंने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह ब्रांड को अपनी खेल लोकप्रियता से जोड़ेंगे और प्रमुख लक्षित दर्शकों के लिए एक हाई ब्रांड रिकॉल बनाने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 9stacks की स्थापना सुधीर कामथ, प्रतीक कुमार और ऋषभ माथुर ने 2017 में की थी.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया चौथे वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

about | - Part 2471_16.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने “Emerging Opportunities for Ayurveda during Pandemic” के विषय पर वचुली आयजित वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन के 4 वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य आयुर्वेद प्रतिरक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर ‘Health as One’ और ‘Immunity through Ayurveda’ नाम के समाधान के रूप में प्रदर्शित करना है।
इस वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन का आयोजन CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) -केरला द्वारा आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) की साझेदारी में आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (AMAI), भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा निर्माता संगठन (AMMOI) और आयुर्वेद अस्पताल प्रबंधन संघ (AHMA) के सहयोग से किया जा रहा है। इसके अलावा यह संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में नेशनल आयुर्वेदिक मेडिकल एसोसिएशन (एनएएमए), स्विट्जरलैंड में स्विस आयुर्वेद डॉक्टर्स एंड थेरेपिस्ट्स, एसोसिएशन फॉर आयुर्वेदिक मेडिसिन इन द नीदरलैंड्स द्वारा समर्थित है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (आईसी): श्रीपाद येसो नाइक.

UBS सिक्योरिटीज ने वित्त वर्ष-2021 में भारत की जीडीपी -8.6% रहने का जताया अनुमान

about | - Part 2471_18.1
UBS सिक्योरिटीज ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की GDP में  -8.6% गिरावट अनुमान लगाया है। (इससे पहले यह -5.8% था)। हालाँकि UBS सिक्योरिटीज ने अगले वित्त वर्ष यानि FY22 में भारत की GDP में 10% की दर से बढ़ने की संभावना जताई है। यूबीएस सिक्योरिटीज एक चीनी निवेश बैंक और ब्रोकरेज फर्म है जिसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में स्थित है।

माली गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति मौसा त्रोरे का निधन

about | - Part 2471_20.1
माली गणराज्य में 1968 से 1991 तक सत्ता में रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति जनरल मौसा त्रोरे (Moussa Traore) का निधन। उनका जन्म 1936 में कायेस, माली में हुआ था। वह एक पूर्व सैन्य नेता थे, जिन्होंने सैन्य तख्तापलट करते हुए, मोडिबो कीता (जिन्हें ‘father of independence’ के नाम से जाना जाता है) से जबरन शासन संभाला था। हालांकि, उन्हें भी मार्च 1991 में, हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों के बाद एक सैन्य तख्तापलट का सामना करना पड़ा था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • माली गणराज्य की राजधानी: बमाको; मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक.

Recent Posts

about | - Part 2471_21.1