फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 29 नवंबर

 

about | - Part 2395_3.1

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 29 नवंबर को International Day of Solidarity with the Palestinian People यानि फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रस्ताव 181 की वर्षगांठ पर मनाया जाता है, जिसमें महासभा ने 29 नवंबर, 1947 को फिलिस्तीन के विभाजन पर संकल्प को अपनाया था।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1977 में 29 नवंबर को प्रत्येक वर्ष फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय एकजुटता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसी दिन 1947 में महासभा ने फिलिस्तीन के विभाजन के प्रस्ताव को अपनाया था। इस तारीख को फिलिस्तीनी लोगों के लिए इसके अर्थ और महत्व के कारण चुना गया था, जो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के फिलिस्तीन के विभाजन प्रस्ताव पर आधारित एक वार्षिक दिवस है।

Find More Important Days Here

ब्रिटिश अभिनेता डेविड प्रोव्स का निधन

 

about | - Part 2395_5.1

स्टार वार्स ट्रायोलॉजी में ‘Darth Vader’ के लिए लोकप्रिय ब्रिटिश स्टार अभिनेता डेविड प्रोव्स (David Prowse) का निधन। वह वेटलिफ्टर से अभिनेता बने थे, उन्हें 6-फुट -7 इंच की अपनी लंबे कद के कारण डार्थ वाडर किरदार के लिए चुना गया था। हालाँकि, भूमिका की आवाज़ जेम्स अर्ल जोन्स ने दी थी। प्रोव्स ने डार्थ वाडर किरदार के लिए ब्लैक सूट और हेलमेट पहना था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


Find
More Obituaries News

प्रधानमंत्री मोदी ने की 33वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता

 

about | - Part 2395_7.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं, शिकायतों और कार्यक्रमों की समीक्षा करने के लिए 33वीं PRAGATI बैठक की अध्यक्षता की। PRAGATI का पूरा नाम “Pro-Active Governance and Timely Implementation”(सक्रिय शासन संचालन और समयबद्ध क्रियान्‍वयन) है, जो आईसीटी आधारित बहु-मॉडल प्‍लेटफॉर्म है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

परियोजना के बारे में

  • दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित कुल 1.41 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दादरा और नागर हवेली शामिल थे।
  • ये परियोजनाएँ रेल मंत्रालय, MORTH, DPIIT और बिजली मंत्रालय से संबंधित है।

Find More National News Here

पीएम मोदी ने कोरोनावायरस वैक्सीन की समीक्षा करने के लिए किया 3 शहरों का दौरा

about | - Part 2395_9.1

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 नवंबर 2020 को COVID-19 वैक्सीन के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के लिए तीन-शहरों के सुविधा केन्द्रों का दौरा किया है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पीएम मोदी द्वारा यात्रा किए गए सुविधाएं केंद्र:

  • अहमदाबाद के ज़ाइडस बायोटेक पार्क,
  • भारत बायोटेक, हैदराबाद
  • पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

इन सुविधाओं पर वैक्सीन विकसित करने में जुटे वैज्ञानिकों ने खुशी व्यक्त की कि उनका मनोबल बढ़ाने के लिए और टीका विकास यात्रा में उनके प्रयासों को तेज करने में प्रधान मंत्री उनसे मिलने पहुंचे।

Find More National News Here

UBS ने वित्त वर्ष-21 में भारत की जीडीपी -10.5% रहने का जताया अनुमान

 

about | - Part 2395_11.1

यूबीएस ने अपनी ग्लोबल इकनोमिक और मार्केट आउटलुक 2021-2022 रिपोर्ट में वित्त वर्ष-21 में भारत की वास्तविक जीडीपी 10.5% नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है। हालाँकि UBS को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर उभरकर 10% की दर से ग्रोथ करेगी। इसके अलावा यूबीएस ने वित्त वर्ष-23 में भारत की जीडीपी को 6.2 प्रतिशत तक स्थिर रहने का अनुमान जताया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Economy News

यस बैंक ने POS टर्मिनलों के लिए लॉन्च किया ‘SMS Pay’ फीचर

about | - Part 2395_13.1

निजी क्षेत्र के बैंक यस बैंक ने POS टर्मिनलों के लिए एक नया ‘SMS Pay’ फीचर लॉन्च किया है, जो कारोबारियों को ग्राहकों से संपर्क रहित और दूर से ही भुगतान स्वीकार करने में सक्षम बनाएगा। यस बैंक ने इस नई सुविधा को शुरू करने के लिए फ्रेंच की भुगतान सेवा कंपनी वर्ल्डलाइन के साथ साझेदारी की है।


Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

SMS Pay के बारे में:

  • SMS Pay व्यापारियों को अपनी पीओएस मशीनों पर दूर से ही भुगतान स्वीकार करने और अपने ग्राहकों को सुरक्षित रूप से लेनदेन करने में सक्षम बनाने की सुविधा प्रदान करेगा।
  • SMS Pay के जरिए स्थानीय व्यापारी और डिपार्टमेंट स्टोर पीओएस टर्मिनल पर ग्राहक की जानकारी डालकर ग्राहकों से भुगतान का अनुरोध कर सकते हैं, जिसके बाद एसएमएस ग्राहक के मोबाइल नंबर पर तुरंत भुगतान URL लिंक के साथ चला जाएगा।
  • ग्राहक किसी भी डोमेस्टिक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • यस बैंक के एमडी और सीईओ: प्रशांत कुमार
  • यस बैंक के संस्थापक: राणा कपूर
  • यस बैंक की स्थापना: 2004
  • यस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

      Find More Banking News Here

      IRDAI ने भारती एक्सा और ICICI लोम्बार्ड के विलय को दी मंजूरी

       

      about | - Part 2395_15.1

      इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने ICICI लोम्बार्ड के साथ भारती AXA जनरल इंश्योरेंस का विलय करने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह विलय होने के बाद संयुक्त इकाई की जनरल इंश्योरेंस कारोबार प्रोफार्मा आधार पर बाजार में हिस्सेदारी लगभग 8.7 प्रतिशत हो जाएगी।

      स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा निर्धारित किए शेयर विनिमय अनुपात के आधार पर, भारती एक्सा के प्रत्येक 115 शेयरों के लिए भारती एक्सा के शेयरधारकों को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दो शेयर मिलेंगे। वर्तमान में, प्रमोटर आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में 51.89% हिस्सेदारी है, जबकि शेष आम शेयरधारको के पास है। प्रस्तावित सौदे के बाद, प्रमोटर हिस्सेदारी घटकर 48.11% तक आ जाएगी।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पहले ही दोनों संस्थाओं के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जबकि लेनदेन के लिए अन्य संबंधित नियामकों से अनुमोदन अनुरोध को लागू कर दिया गया है। इस विलय के बाद पॉलिसीधारकों को उत्पादों की व्यापक रेंज का लाभ मिलेगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
      परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
       

      • IRDAI की स्थापना: 1999
      • IRDAI मुख्यालय: हैदराबाद
      • IRDAI अध्यक्ष: सुभाष चंद्र खुंटिया

        Find
        More Business News Here

        रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद का दिन: 30 नवंबर

         

        about | - Part 2395_17.1

        संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2005 के बाद से हर साल 30 नवंबर को Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare यानि रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद के दिन के रूप में मनाया जाता है। यह दिन रासायनिक युद्ध के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ शांति, सुरक्षा और बहुपक्षवाद के लक्ष्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जरुरी रासायनिक हथियारों के खतरे को खत्म करने के लिए, रासायनिक हथियारों के निषेध के संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons) की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

        WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद के दिन का इतिहास:

        रासायनिक निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने का महत्वपूर्ण प्रयास, रासायनिक हथियार सम्मेलन के समापन के दौरान एक सदी से अधिक समय पहले शुरू हुआ था। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रासायनिक हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु और कई लाख लोग हताहत हुए थे।

        Find More Important Days Here

        कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘quarantine’ शब्द को दिया वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम

        about | - Part 2395_19.1


        कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘quarantine’ शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम दिया। इस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर का नाम दिया उन डेटा के आधार पर दिया गया है जिससे दर्शाते है कि यह शब्द इस वर्ष कैम्ब्रिज डिक्शनरी में सबसे अधिक खोजे गए शब्दों में से एक था। कैम्ब्रिज के संपादकों ने देखा है कि लोग इस साल एक नए तरीके से इस शब्द का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें “समय की सामान्य अवधि जिसमें लोगों को अपने घरों को छोड़ने या स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति नहीं है ताकि वे बीमारी के सम्पर्क में आने से बचें  या उसे फैला न सकें।” quarantine का यह नया अर्थ अब कैम्ब्रिज डिक्शनरी में जोड़ा गया है।

        WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, “स्पाइक और ओवरआल व्यू (नवंबर की शुरुआत में 183,000 से अधिक) दोनों के लिए Quarantine शब्द टॉप फाइव में रैंक करने वाला एकमात्र शब्द था, जिसमें 18-24 मार्च के सप्ताह में सबसे बड़ी स्पाइक खोज (28,545) थी, जब दुनिया भर के कई देश में कोविड -19 के परिणामस्वरूप लॉकडाउन हुआ।
         

        Find More International News

        बेंगलुरु का बॉरिंग मेडिकल कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर

        about | - Part 2395_21.1

        बेंगलुरु में बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। संस्थान की स्थापना 2018-19 में बेंगलुरु के मध्य में शिवाजीनगर में बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के परिसर में की गई थी।


        WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        अटल बिहारी वाजपेयी के विषय में:

        अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। उन्होंने 1996 में, 1998 से 1999 तक, और फिर 1999 से 2004 के बीच पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए, तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। अपने कई विभागों के बीच, वाजपेयी ने 1977 और 1979 के दौरान पीएम मोरारजी देसाई के कार्यकाल में विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

        Find More Miscellaneous News Here

        Recent Posts

        about | - Part 2395_22.1