वयोवृद्ध भारतीय परमाणु वैज्ञानिक कृष्णमूर्ति संतानम का निधन

वर्ष 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय परमाणु वैज्ञानिक कृष्णमूर्ति संतानम का निधन। वह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) और रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (IDSA) के साथ बहुत लंबे समय से जुड़े थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संतानम पोखरण- II के परीक्षणों के दौरान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के क्षेत्र निदेशक थे। उन्हें 1999 में भारत सरकार द्वारा तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Find More Obituaries News

जाने – माने इंडियन क्लासिकल सिंगर पंडित राजन मिश्रा का निधन

 

about - Part 2395_4.1

भारत में ‘बनारस घराने’ के प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक, पंडित राजन मिश्रा का निधन। वह भारतीय शास्त्रीय गायन की ख्याल शैली में गायक थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मिश्रा को 2007 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पंडित राजन मिश्रा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, गंधर्व राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।

Find More Obituaries News

about - Part 2395_5.1

Goldman Sachs ने वित्त वर्ष 22 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटाकर किया 10.5%

 

 

वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज, Goldman Sachs ने वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) के लिए जारी भारत के जीडीपी विकास पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए 10.9 प्रतिशत के अपने पूर्व अनुमान को धटाकर 10.5 प्रतिशत कर दिया हैं। पूर्वानुमान में कटौती महामारी के मामलों की बढ़ती संख्या और प्रमुख राज्यों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारन की गई हैं, जो आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

RBI ने 15 वर्ष तक सीमित किया निजी बैंकों के MD & CEO का कार्यकाल

 

 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वाणिज्यिक बैंकों के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी के कार्यकाल को 15 वर्ष तक के लिए सिमित कर दिया है। साथ ही यह सीमा पूर्ण कालिक -निदेशकों (whole-time directors) पर भी लागू होगी। इसका अर्थ है कि अब कोई भी 15 साल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता है।

संशोधित निर्देश स्मॉल फाइनेंस बैंकों (SFB) सहित सभी निजी क्षेत्र के बैंकों और विदेशी बैंकों की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों पर भी लागू होंगे। हालाँकि, यह भारत में शाखाओं के रूप में कार्यरत विदेशी बैंकों पर लागू नहीं होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नए नियमों के अनुसार:

  • MD & CEO या WTD जो प्रमोटर प्रमुख शेयरधारक भी हैं, इन पदों को 12 वर्षों से अधिक नहीं रख सकते हैं।
  • निजी बैंकों में MD & CEO और WTDs के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष पर बरकरार रखी गई है।
  • इस संबंध में 26 अप्रैल, 2021 को सर्कुलर जारी होने के बाद से निर्देश लागू हो गए हैं, हालांकि, संशोधित आवश्यकताओं के लिए एक आसान प्रक्रिया करने के लिए, बैंकों को 01 अक्टूबर, 2021 तक इन निर्देशों का पालन करने की अनुमति है। ।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

Find More Banking News Here

about - Part 2395_7.1

Oscars 2021: 93वें ऑस्कर पुरस्कार 2021 की हुई घोषणा

 

लॉस एंजिल्स में 93 वां अकादमी पुरस्कार समारोह, जिसे ऑस्कर पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को किया गया। यह पुरस्कार अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। 2021 ऑस्कर में 2020 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और 2021 की शुरुआत की फिल्मों को आवर्ड दिया गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अमेरिकी ड्रामा ‘Nomadland’ ने सबसे ज्यादा तीन पुरस्कार जीते। क्लो झाओ (Chloe Zhao), जिन्होंने “नोमैडलैंड” का निर्देशन किया था, को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किया गया, जिसके साथ वह इस खिताब को हासिल करने वाली एकमात्र दूसरी महिला और इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं। भारतीय फिल्म हस्तियों इरफान खान और भानु अथैया को इस कार्यक्रम में प्रदर्शित “In Memoriam” में सम्मानित किया गया।

विजेताओं की पूरी सूची:

  1. Best Picture: Nomadland
  2. Best Director: Chloe Zhao, Nomadland
  3. Best Actress: Frances McDormand, Nomadland
  4. Best Actor: Anthony Hopkins, The Father
  5. Best Supporting Actress: Youn Yuh-jung, Minari
  6. Best Supporting Actor: Daniel Kaluuya, Judas And The Black Messiah
  7. Best Original Screenplay: Promising Young Woman
  8. Best Adapted Screenplay: The Father
  9. Best Animated Feature Film: Soul
  10. Best International Feature Film: Another Round
  11. Best Original Score: Soul
  12. Best Original Song: Fight For You, Judas And The Black Messiah
  13. Best Documentary Feature: My Octopus Teacher
  14. Best Documentary Short: Colette
  15. Best Live Action Short: Two Distant Strangers
  16. Best Animated Short: If Anything Happens I Love You
  17. Best Sound: Sound Of Metal
  18. Best Production Design: Mank
  19. Best Cinematography: Mank
  20. Best Makeup And Hair: Ma Rainey’s Black Bottom
  21. Best Costume Design: Ma Rainey’s Black Bottom
  22. Best Film Editing: Sound Of Metal
  23. Best Visual Effects: Tenet
  24. Jean Hersholt Humanitarian Award: Tyler Perry

Find More Awards News Here

about - Part 2395_7.1

राष्ट्रीय पंचायती पुरस्कार 2021

पीएम मोदी ने वर्चुली राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 प्रदान किए। प्रधान मंत्री ने बटन क्लिक करके पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख रु से 50 लाख रु तक की राशि (अनुदान के रूप में) हस्तांतरण की। यह राशि वास्तविक समय में संबंधित पंचायतों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। ऐसा पहली बार किया जा रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राष्ट्रीय पंचायती पुरस्कार 2021 को निम्नलिखित श्रेणियों के तहत प्रदान किया जा रहा है:

  • दीन दयाल उपाध्याय पंचायत शक्तिकरण पुरस्कर, 224 पंचायतें को,
  • नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, 30 ग्राम पंचायत और ग्राम को
  • पंचायत विकास योजना पुरस्कार, 29-ग्राम पंचायतों और बाल-सुलभ ग्राम को
  • 30 राज्यों को पंचायत पुरस्कार और 12 राज्यों को ई-पंचायत पुरस्कार.

Find More Awards News Here

सुप्रीम कोर्ट के जज एमएम शांतानागौदर का निधन

 

 

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम शांतनागौदर (Mohan M Shantanagoudar) का निधन। जस्टिस शांतनागौदर को 17 फरवरी, 2017 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल 5 मई 2023 तक का था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मोहन एम शांतनागौदर के बारे में:

शांतनागौदर का जन्म 5 मई 1958 को कर्नाटक में हुआ था और उन्होंने 5 सितंबर, 1980 को एक वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्हें 12 मई, 2003 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और सितंबर 2004 में वे अदालत में स्थायी न्यायाधीश बन गए। बाद में, न्यायमूर्ति शांतनगौदर को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ उन्होंने 1 अगस्त, 2016 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले 22 सितंबर, 2016 को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

Find More Obituaries News

रिजर्व बैंक ने रद्द किया भाग्योदय फ्रेंड्स अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस

 

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपर्याप्त पूंजी के कारण महाराष्ट्र स्थित भाग्योदय फ्रेंड्स अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। परिसमापन पर, प्रत्येक जमाकर्ता DICGC अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अधीन DICGC से 5 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा तक जमा राशि का दावा बीमा दावा प्राप्त करने का हकदार है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नियामक के अनुसार, बैंक अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति के कारण अपने वर्तमान जमाकर्ताओं का पूर्ण रूप से भुगतान करने में असमर्थ हैं और यदि बैंक को अपने बैंकिंग व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाती है तो सार्वजनिक हित पूर्ण रूप से प्रभावित होंगे। बैंक जरुरी मानको का पालन करने में विफल रहा है और बैंक की निरंतरता उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण है।

Find More Banking News Here

about - Part 2395_7.1

सरकार ने ‘विवाद से विश्वास’ योजना की समय सीमा बढ़ाकर की 30 जून 2021

 

केंद्र सरकार ने Covid-19 महामारी के कारण कठिनाई का सामना कर रहे करदाताओं को राहत देने के लिए डायरेक्ट टैक्स विवाद निपटान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के तहत भुगतान करने की समय सीमा को दो महीने बढ़ाकर 30 जून, 2021 तक करने की घोषणा की है। इस योजना की शुरुआत के बाद से यह चौथा मौका जब  वित्त मंत्रालय द्वारा समय सीमा बढ़ाई जा रही है। पहली बार समय सीमा 31 मार्च, 2020 से बढ़ाकर 30 जून, 2020, इसके बाद 31 दिसंबर, 2020 और फिर 31 मार्च, 2021 तक की गई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

क्या है ‘विवाद से विश्वास’ योजना?

  • ‘विवाद से विश्वास’ योजना की घोषणा केंद्रीय बजट 2020 में की गई थी, जिसके अनुसार किसी भी करदाता को केवल विवादित करों की राशि का भुगतान करना होगा और यदि वे वह 31 मार्च 2020 तक का भुगतान करते है तो उन्हें ब्याज और जुर्माने में पूरी छूट मिलेगी।
  • 31 मार्च 2020 के बाद इस योजना का लाभ उठाने वालों को 10% अतिरिक्त जुर्माना और ब्याज राशि का भुगतान करना होगा।
  • यह योजना विवादित कर, ब्याज, जुर्माना या फीस के निपटान के लिए विवादित कर के 100 प्रतिशत और विवादित दंड या ब्याज या शुल्क के 25 प्रतिशत के भुगतान के संबंध में आदेश प्रदान करती है।
  • करदाता को घोषणा में शामिल मामलों के संबंध में आयकर अधिनियम के तहत किसी भी अपराध के लिए अभियोग के लिए किसी भी कार्यवाही के लिए ब्याज, दंड और किसी भी संस्था की लेवी से सुरक्षा प्रदान की जाती है।

पीएम मोदी ने SVAMITVA योजना के तहत वितरित किए ई-संपत्ति कार्ड

 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना (SVAMITVA scheme) के तहत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण की शुरुआत की। SVAMITVA यानि Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas.  यह कार्यक्रम देश भर में SVAMITVA योजना के कार्यान्वयन के रोलआउट को चिह्नित करने के लिए किया गया। आयोजन के दौरान 5 हजार से अधिक गांवों में, लगभग 4.09 लाख संपत्ति मालिकों को उनके ई-संपत्ति कार्ड दिए गए ।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

स्वामित्व योजना (SVAMITVA scheme)

  • सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत को बढ़ावा देने के लिए 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना को केंद्रीय योजना के रूप में शुरू किया गया था।
  • इसे 6 राज्यों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में पायलट आधार पर लॉन्च किया गया।
  • योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बसे हुए भूमि के सीमांकन को सुनिश्चित करेगी।
  • यह गांवों में संपत्तियों के सर्वेक्षण और मानचित्रण में ड्रोन का उपयोग करेगा।
  • इससे संपत्ति पर विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।
  • यह योजना 2021-2025 के दौरान पूरे देश के लगभग 6.62 लाख गांवों को कवर करेगी।

Find More National News Here

about - Part 2395_7.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me