वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स 2020 की सूची में हासिल किया 41 वां स्थान

 

about | - Part 2384_3.1

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स द्वारा जारी की जाने वाली विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 41 वां स्थान हासिल किया है। यह दूसरा मौका है जब उन्हें इस सूची में रखा गया है, इससे 2019 में वह 34 वें स्थान पर रहीं थी। भारत की प्रमुख बिजनेसवुमन और बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन किरण मजूमदार-शॉ ने भी इस सूची में 68 वें स्थान हासिल किया है। इस सूची में सबसे लंबी छलांग संयुक्त राज्य अमेरिका की नई निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने तीसरा और बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना वाजेद ने 39 वां स्थान हासिल करके लगाई है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यहाँ फोर्ब्स में शामिल दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से टॉप 5 सहित भारतीय महिलाओं की जानकारी दी गई हैं:

रैंक

पेर्नेल्टी

व्यवसाय

1

एन्जेला
मार्केल

चांसलर,
जर्मनी

2

क्रिस्टीन
लेगार्ड

अध्यक्ष,
यूरोपीय सेंट्रल बैंक

3

कमला
हैरिस

उपराष्ट्रपति-निर्वाचित,
संयुक्त राज्य अमेरिका

4

उर्सुला
वॉन डेर लेयेन

अध्यक्ष,
यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ

5

मेलिंडा
गेट्स

सह
अध्यक्ष
, बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन

41

निर्मला
सीतारमण

भारत
की वित्त मंत्री

68

किरण
मजूमदार-शॉ

संस्थापक,
अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, बायोकॉन लिमिटेड

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फोर्ब्स 103 वर्ष पुरानी अमेरिकन बिजनेस मैगज़ीन है, जिसे साप्ताहिक रूप से जारी किया जाता है।
  • प्रधान संपादक- स्टीव फोर्ब्स
  • इसे पहली बार सितंबर 1917 में जारी किया गया।

Find
More Ranks and Reports Here

मालदीव की जगह अब मेडागास्कर करेगा 2023 इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स की मेजबानी

 

about | - Part 2384_5.1

मेडागास्कर को COVID-19 महामारी के चलते मालदीव में आयोजित होने वाले 2023 इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स की मेजबानी सौंपी गई है। इस आयोजन का जिम्मा पिछले साल मालदीव को सौंपा गया था, लेकिन इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स महासंघ के सदस्यों ने इन खेलों को मेडागास्कर में ट्रासफर किए जाने के लिए मतदान किया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह निर्णय मालदीव में कोरोनोवायरस संकट के दौरान कार्यक्रम के आयोजन में सामने आ रही चुनौतियों के परिणामस्वरूप किया गया है। मालदीव ने 2023 खेलों को 2025 तक स्थगित करने का अनुरोध किया था, लेकिन IOIGF ने मल्टी-स्पोर्ट इवेंट के संस्करणों के बीच छह साल का गैप होने बचने के लिए इससे इनकार कर दिया ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मेडागास्कर राजधानी: एंटानानारिवो.
  • मेडागास्कर राष्ट्रपति: एंड्री राजोलिना.
  • मेडागास्कर मुद्रा: मालागासी एरीरी.

 

Find
More Sports News Here

बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए शुरू की आत्मनिर्भर योजना

 

about | - Part 2384_7.1

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने हाल ही में अपने बड़ौदा गोल्ड लोन के तहत आत्मनिर्भर महिला योजना की शुरूआत की है। इस योजना का उद्देश्य भारत की आत्मनिर्भर महिला को लक्षित करना है। इस योजना के तहत, बैंक महिलाओं को 0.50 प्रतिशत की रियायत पर ऋण उपलब्ध कराएगा। गोल्ड लोन स्कीम के तहत बैंक एग्री-गोल्ड लोन 0.25 प्रतिशत रियायत और रिटेल ऋण 0.50 प्रतिशत की रियायत पर देगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

यह आत्मनिर्भर योजना विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिए शुरू की गई है। यह योजना बेंगलुरु की बीओबी शाखा राममूर्ति नगर में शुरू की गई और इसे देश के 18 क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 18 शाखाओं में शुरू करने की योजना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात, भारत.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के चेयरमैन: हसमुख अधिया.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा.

Find More Banking News Here

कुवैत अमीर ने शेख सबा अल-खालिद को फिर नियुक्त किया प्रधान मंत्री

 

about | - Part 2384_9.1

कुवैत अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह द्वारा पुनः शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। यह कदम शेख सबा द्वारा संसदीय चुनावों के बाद एक प्रक्रियात्मक प्रक्रिया के तहत अपनी सरकार का इस्तीफा सौंपने के दो दिन बाद आया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

देश के सुलतान ने नई सरकार बनाने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। शेख नवाफ जिन्होंने अपने भाई की मृत्यु के बाद सितंबर में खाड़ी देश का नेतृत्व संभाला था, उन्होंने शेख सबा से नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को नामित करने के लिए भी कहा है। नए मंत्रिमंडल को अमीर द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कुवैत कैपिटल: कुवैत सिटी
  • कुवैत मुद्रा: दीनार

Find More International
News

सिंगापुर में आयोजित की जाएगी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2021 की वार्षिक बैठक

 

about | - Part 2384_11.1

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने अपनी वर्ष 2021 की वार्षिक बैठक सिंगापुर में आयोजित करने का फैसला किया है, पहले इसे ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में 13 से 16 मई 2021 के दौरान आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था। स्विट्जरलैंड से वार्षिक फोरम को स्थानांतरित करने का निर्णय यूरोप में बढ़ती कोविड -19 महामारी को देखते हुए लिया गया है। 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

वर्ष 1971 में हुई स्थापना के बाद से यह दूसरी मौका होगा जब फोरम को स्विट्जरलैंड के बाहर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले साल 2002 में, न्यूयॉर्क में 9/11 हमले के बाद अमेरिकी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंच का आयोजन किया गया था। यह बैठक आम तौर पर स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित की जाती है, लेकिन मौजूदा कोविड के चलते बैठक को पहली बार अक्टूबर 2020 में ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में स्थानांतरित कर दिया गया था। अब पुनः इसके आयोजन स्थल को सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालंकि इसके 2022 में स्विट्जरलैंड के दावोस वापस आने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
तथ्य-

  • विश्व आर्थिक मंच मुख्यालय: कोलोन, स्विट्जरलैंड
  • विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971

Find More Summits and Conferences
Here

फिच रेटिंग ने चालू वित्त के लिए जारी भारत के जीडीपी पूर्वानुमान को घटाकर किया -9.4 फीसदी

 

about | - Part 2384_13.1

फिच रेटिंग्स ने अपने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में जारी भारत के जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को संशोधित किया है, फिच ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था के अपने पूर्वानुमान (-) 10.5 प्रतिशत को घटाकर अब -9.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। इसके अतिरिक्त फिच ने वित्त वर्ष 2022 में भारत जीडीपी की वृद्धि दर 11 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023 में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Economy News


नोमुरा ने FY21 में भारतीय अर्थव्यवस्था का एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने का जताया अनुमान

 

about | - Part 2384_15.1

जापानी अनुसंधान और ब्रोकरेज हाउस Nomur द्वारा साल 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली एशियाई अर्थव्यवस्था होने का अनुमान जताया है। नोमुरा ने कैलेंडर वर्ष 2021 (CY21) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि का अनुमान 9.9% जताया है। वहीं कैलेंडर वर्ष 2020 (CY20) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ -7.1 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find
More Economy News

विश्व मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

 

about | - Part 2384_17.1

Human Rights Day: हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 10 दिसंबर, 1948 को हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया गया था। यह दिन दुनिया भर में सभी को सशक्त बनाने के लिए हर साल मनाया जाता है  है। यह दिन दुनिया भर के मानवाधिकारों के समर्थकों और संरक्षकों को भी चिन्हित करता है।

इस साल के मानवाधिकार दिवस की थीम: Recover Better – Stand Up for Human Rights है। इस वर्ष का विषय COVID-19 महामारी से संबंधित है, और मानव अधिकारों को पुनर्प्राप्ति प्रयासों के लिए केंद्रीय सुनिश्चित करके पुनः बेहतर बनाने की आवश्यकता पर केंद्रित है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के बारे में:

UDHR एक ऐतहासिक दस्तावेज है जो अविच्छेद्य अधिकारों की घोषणा करता है जो हर किसी को- नस्ल, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, राजनीतिक या अन्य राय, राष्ट्रीय या सामाजिक मूल, संपत्ति, जन्म या किसी अन्य स्थिति की परवाह किए बिना एक इंसान होने के हकदार देता हैं । यह 500 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है, साथ ही यह दुनिया में सबसे अधिक अनुवादित दस्तावेज़ भी है।

Find
More Important Days Here

पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास का किया ऐलान

 

about | - Part 2384_19.1

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वर्ष 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया थे, उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और दो T20I मुकाबले खेले। उन्होंने आखिरी बार 2018 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भारतीय जर्सी पहनी थी। गुजरात के क्रिकेटर ने 194 प्रथम श्रेणी मैचों में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने राज्य और विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए 204 T20 मैच खेले, जिसमे उन्होंने 123.84 के स्ट्राइक रेट से 23 अर्धशतकों की मदद से 4,300 रन बनाए है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Sports News Here

युलिमर रोहास और मोंडो डुप्लांटिस ने जीता वर्ष 2020 का विश्व एथलीट ऑफ द ईयर खिताब

 

about | - Part 2384_21.1

स्वीडिश पोल वाल्टर मोंडो डुप्लांटिस और वेनेजुएला की ट्रिपल जंपर युलिमर रोहास को वर्ष 2020 के पुरुष और महिला विश्व एथलीट ऑफ द ईयर खिताब से नवाजा गया हैं। ये वर्चुली घोषित किए गए प्रतिष्ठित एथलेटिक्स पुरस्कार के अपने देश के पहले प्राप्तकर्ता हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


मोंडो डुप्लांटिस के बारे में:

डुप्लांटिस सितंबर में 20 साल की उम्र में इतिहास में सबसे अधिक आउटडोर वॉल्ट (6.15m) बनाने से पहले फरवरी में दो बार विश्व रिकॉर्ड (6.17 मीटर और 6.18 मीटर) तोड़ने के बाद पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के सबसे युवा विजेता हैं। 


युलिमर रोहास के बारे में:

रोहास ने 15.43 मीटर की छलांग से विश्व इनडोर ट्रिपल जंप रिकॉर्ड तोड़ने के साथ चार ट्रिपल जंप प्रतियोगिताओं में इनडोर और आउटडोर 2020 के साथ सत्र की समाप्ति की है।

Find
More Sports News Here

Recent Posts

about | - Part 2384_22.1