DRDO ने 1 जनवरी 2021 को मनाया अपना 63 वां स्थापना दिवस

 

about | - Part 2363_3.1

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 01 जनवरी, 2021 को अपना 63 वां स्थापना दिवस मनाया। साल 1958 में DRDO की स्थापना रक्षा क्षेत्र में शोध कार्य को बढ़ाने के लिए केवल 10 प्रयोगशालाओं के साथ की गई थी। उस समय, इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों को डिजाइन करने और विकसित करने का काम सौंपा गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

DRDO अब तक, कई अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में काम कर रहा है, जिसमें वैमानिकी, आयुध, लड़ाकू वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंजीनियरिंग सिस्टम, मिसाइल, सामग्री, नौसेना प्रणाली, उन्नत कंप्यूटिंग, सिमुलेशन, साइबर, लाइफ साइंसेज और अन्य रक्षा प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। 

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • रक्षा अनुसंधान और विकास (DRDO) विभाग के सचिव और अध्यक्ष: डॉ. जी सतीश रेड्डी.
    • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • DRDO स्थापना: 1958.

    Find
    More Important Days Here

    about | - Part 2363_4.1

    PM मोदी ने वर्चुली रखी लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स (LHPs) की आधारशिला

     

    about | - Part 2363_6.1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छह राज्यों में छह स्थानों पर लाइट हाउस परियोजनाओं (Light House projects) का शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं इंदौर (मध्य प्रदेश), राजकोट (गुजरात), चेन्नई (तमिलनाडु) , रांची (झारखंड), अगरतला (त्रिपुरा) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में क्रियान्वित की जाएगी।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    लाइटहाउस परियोजनाओं के बारे में:

    • इस परियोजनाओं का निर्माण ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज (GHTC) -इंडिया के तहत किया जा रहा है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा इसकी योजना तैयार की गई है।
    • GHTC-India पूर्ण रूप से आवास निर्माण क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने की परिकल्पना करता है।
    • इस कार्यक्रम के तहत, सभी छह शहरों में 12 महीनों में संबद्ध बुनियादी सुविधाओं के साथ 1,000 से अधिक घरों का निर्माण किया जाएगा।
    • इन घरों को तकनीकी भाषा में लाइटहाउस प्रोजेक्ट कहा जाता है। लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स (LHPs) के तहत बनाए जा रहे हाउसों को बनाने में कम समय लगेगा और वे निर्माण क्षेत्र में नए युग की वैकल्पिक वैश्विक प्रौद्योगिकियों, सामग्रियों और प्रक्रियाओं का सबसे अच्छा उपयोग करने के साथ-साथ लचीला, सस्ती और आरामदायक होंगे।

    Find More National News Here

    about | - Part 2363_4.1

    IFSCA बना IOSCO का नया एसोसिएट सदस्य

     

    about | - Part 2363_9.1

    अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (International Financial Services Centres Authority-IFSCA) अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभूति संगठन (International Organization of Securities Commissions-IOSCO) का सहयोगी सदस्य बन गया है। IOSCO का मुख्यालय मैड्रिड, स्पेन में स्थित है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    IOSCO के बारे में:

    • IOSCO दुनिया के प्रतिभूति नियामकों का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया के 95% से अधिक प्रतिभूति बाजारों को कवर करता है, और प्रतिभूति क्षेत्र के लिए वैश्विक मानक-सेटर भी है।
    • इस नई सदस्यता से IFSCA को सामान हितों के क्षेत्रों पर वैश्विक स्तर और क्षेत्रीय स्तर पर जानकारी का आदान-प्रदान करने और अन्य अच्छी तरह से स्थापित वित्तीय केंद्रों के नियामकों के अनुभवों और सर्वोत्तम प्रयासों से सीखने में मदद करने के लिए मंच मिलेगा।

    IFSCA के बारे में:

    वित्त मंत्रालय द्वारा अप्रैल 2020 में देश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IFSCs) में सभी वित्तीय सेवाओं को विनियमित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) की स्थापना एक एकीकृत प्राधिकरण के रूप में की गई थी। इस संगठन का मुख्यालय गुजरात के गांधीनगर में स्थित है।

    Find
    More Miscellaneous News Here

    about | - Part 2363_4.1

    सुनीत शर्मा ने संभाला रेलवे के नए चेयरमैन और CEO का पदभार

     

    about | - Part 2363_12.1

    केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष एवं CEO सहित रेल मंत्रालय में पदेन प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्ति करने की मंजूरी दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद उन्होंने 01 जनवरी, 2021 से अपना नया पदभार ग्रहण कर लिया है। शर्मा ने इस पद पर कार्यत विनोद कुमार यादव की जगह ली है. जो पुनर्गठन बोर्ड के पहले CEO भी थे, जिनका विस्तारित एक वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो गया है। सुनीत शर्मा इस पद पर नियुक्त किए जाने से पहले ईस्टर्न रेलवे में बतौर महाप्रबंधक के रूप में कार्यत थे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    सुनीत शर्मा के बारे में:

    सुनीत शर्मा 1979 में आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान एक विशेष श्रेणी के ट्रेनी के रूप में भारतीय रेलवे से जुड़े थे। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक कर चुके शर्मा को भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर काम करने का 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने ऑपरेशनल वर्किंग, मेंटेनेंस इन शेड्स, डिपो और वर्कशॉप में काम किया है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • रेलवे बोर्ड का गठन: मार्च 1905.
      • रेलवे बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली.

      Find More Appointments Here

      about | - Part 2363_4.1

      सोमा मंडल ने SAIL के नए अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

       

      about | - Part 2363_15.1

      सोमा मंडल ने 01 जनवरी, 2021 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह अध्यक्ष का पद संभालने वाली इस निकाय की पहली महिला प्रमुख हैं। वह अनिल कुमार चौधरी की जगह लेंगी, जो 31 दिसंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए है। उन्होंने 2017 में बतौर निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में सेल में ज्वाइन किया था।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live 

      Class


      सोमा मंडल के बारे में:

      नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-राउरकेला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में साल 1984-स्नातक, मंडल ने नाल्को एनएसई में स्नातक इंजीनियर ट्रेनी के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में नाल्को में निदेशक (वाणिज्यिक) बन गई।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • SAIL मुख्यालय: नई दिल्ली
      • SAIL की स्थापना: 19 जनवरी 1954

      Find More Appointments Here

      about | - Part 2363_4.1

      केंद्र सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ाकर किया 10 जनवरी, 2021

       

      about | - Part 2363_18.1

      केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा को और आगे बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 कर दिया है, इससे पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई थी।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      इस समय सीमा का उन लोगों के लिए बढ़ाया गया के लिए है जिनके खातों की ऑडिट होना आवश्यक नहीं है और जो आमतौर पर ITR-1 or ITR-4 फॉर्म के जरिए अपनी आयकर रिटर्न भरते हैं। टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा का यह तीसरा विस्तार है। पहला विस्तार 31 जुलाई से 30 नवंबर, 2020 और फिर इसे 31 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दिया गया था।


      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री: निर्मला सीतारमण.
      • केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री: अनुराग सिंह ठाकुर

      Find
      More National News Here

      about | - Part 2363_4.1

      UNDP और PCMC ने ‘पहले सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड’ के लिए किया समझौता

       

      about | - Part 2363_21.1

      पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम ने हाल ही में भारत के पहले सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड (SIB) के सह-निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहला ऐसा मौका है जब कोई सरकारी निकाय किसी बांड में ‘आउटकम फंडर’ के रूप में कार्य करेगा, जबकि परंपरागत रूप से ज्यादातर सरकारी-वित्त पोषित सार्वजनिक परियोजनाओं क्र परिणामों की पर्याप्त अवधि के साथ सरकार द्वारा बड़े और शुरुआती निवेश की आवश्यकता होती है और जिसमें कई तरह के जोखिम शामिल होते हैं ।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड (SIB) के बारे में:

      • सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड को पे-फॉर-सक्सेस बॉन्ड या पे-फॉर-सक्सेस फ़ाइनेंस भी कहा जाता है. जो सोशल बॉन्ड मूल रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के प्राधिकरण के साथ एक अनुबंध है, जहाँ यह बेहतर सामाजिक परिणामों के लिए भुगतान करता है।
      • यह बॉन्ड परिणाम-आधारित अनुबंध का एक रूप है और इसका उद्देश्य नागरिकों के एक विशिष्ट समूह के लिए सामाजिक परिणामों में सुधार करना है।
      • यदि पूर्व-निर्धारित परियोजना लक्ष्य पूरा हो जाता है तो पीसीएमसी प्रशासन बांड से जुड़ी एक लोक कल्याणकारी परियोजना की लागत वहन करेगा।


      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • UNDP मुख्यालय: न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
      • UNDP हेड: अचिम स्टेनर
      • UNDP स्थापित: 22 नवंबर 1965

      Find More News Related to
      Agreements

      about | - Part 2363_4.1 

      इसरो के अध्यक्ष के सिवान को मिला एक साल का एक्सटेंशन

       

      about | - Part 2363_24.1

      केंद्र सरकार ने इसरो के अध्यक्ष के सिवान का कार्यकाल एक साल बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। वह 14 जनवरी, 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद सिवन अब 14 जनवरी, 2022 तक इसरो के अध्यक्ष और सचिव के रूप में पद पर बने रहेंगे। वे 1982 में इसरो में शामिल हुए, और जनवरी 2018 से अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष हैं।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      इसरो प्रमुख को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम इंजीनियरिंग, लॉन्च वाहनों, मिशन सिमुलेशन सॉफ्टवेयर डिजाइन और अंतरिक्ष कार्यक्रमों से संबंधित कई अन्य कार्यों में आसन्न ज्ञान है। वह 6D त्रजेक्टोरी सिमुलेशन सॉफ्टवेयर के मुख्य वास्तुकार भी है, SITARA जो अंतरिक्ष एजेंसी में विकसित सभी वाहनों के वास्तविक समय और गैर-वास्तविक समय प्रक्षेपवक्र सिमुलेशन की नींव उन्होंने ही रखी थी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • इसरो के अध्यक्ष: के.एस. सिवान
      • इसरो मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
      • इसरो की स्थापना: 15 अगस्त 1969

      वयोवृद्ध ब्रॉडकास्टर इंदिरा जोसेफ वेनियूर का निधन

       

      about | - Part 2363_27.1

      वयोवृद्ध ब्रॉडकास्टर इंदिरा जोसेफ वेनियूर का निधन। वह एक प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर, ऑल इंडिया रेडियो की दिग्गज और त्रावणकोर रेडियो की पहली अंग्रेजी समाचार उद्घोषक थी, जब 1949 में इसकी अंग्रेजी सेवा की शुरूआत हुई थी। वह प्रसिद्ध साहित्यिक विद्वान और कला समीक्षक दिवंगत ई.एम.जे. वेनियूर की पत्नी थी।


      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      Find More Obituaries News

      about | - Part 2363_4.1

      IIT हैदराबाद में लॉन्च किया गया भारत का पहला टेस्टेड TiHAN सिस्टम

       

      about | - Part 2363_30.1

      केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आईआईटी हैदराबाद में भारत के ऑटोनोमस नेविगेशन सिस्टम (स्थलीय और हवाई) के लिए भारत के पहले टेस्टेड “तिहान-आईआईटी हैदराबाद” की नींव रखी। आईआईटी हैदराबाद में मानव रहित वायुयानों तथा दूरस्थ नियंत्रित वाहनों के लिए ऑटोनोमस नेविगेशन सिस्टम पर आधारित प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र को ‘तिहान फाउंडेशन’ के रूप में जाना जाता है। 

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      TiHAN नेविगेशन सिस्टम के बारे में

      • भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने राष्ट्रीय अंतर-विषयी साइबर-फिजिकल सिस्टम (NM-ICPS) मिशन के तहत ऑटोनोमस नेविगेशन और डेटा अधिग्रहण प्रणाली  (यूएवी, आरओवीएस आदि) पर एक प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र स्थापित करने हेतु आईआईटी हैदराबाद के लिए 135 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
      • IIT हैदराबाद परिसर में दो एकड़ जमीन पहले ही आवंटित की जा चुकी है और सुविधाओं की योजना बनाई गई है।
      • सभी स्मार्ट खंभों को संचार प्रदान करने वाली तकनीक से लैस किया गया है, जबकि कुछ खंभों को बारिश का दृश्य दिखाने के लिए स्प्रिंकलर से लैस किया गया है। विकसित परीक्षण स्थल सभी उद्योगों, ऑटोनोमस नेविगेशन के व्यापक क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास के लिए कार्यरत संचालन करने वाले अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं, शिक्षाविदों द्वारा उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

      • आईआईटी-हैदराबाद के निदेशक: बुदराजू श्रीनिवास मूर्ति.

      Find
      More Sci-Tech News Here

      about | - Part 2363_4.1

      Recent Posts

      about | - Part 2363_32.1