विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल में जल परिवहन में सुधार के लिए 105 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

 

about | - Part 2360_3.1

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अंतर्देशीय जल परिवहन अवसंरचना में सुधार करने के लिए भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 105 मिलियन डॉलर (करीब 10.5 करोड़ डॉलर) की परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं। इंटरनेशन बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) से 105 मिलियन डॉलर के ऋण की परिपक्वता अवधि 7 साल की छूट अवधि के साथ 17 साल है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पश्चिम बंगाल अंतर्देशीय जल परिवहन, रसद और स्थानिक विकास परियोजना हुगली नदी के पार यात्री और माल ढुलाई की सुविधा में सुधार के साथ-साथ कोलकाता महानगर क्षेत्र में पहुंच में सुधार करेगी, जिससे इसके नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और  राज्य के लॉजिस्टिक क्षेत्र के विकास के प्रति योगदान होगा। इस परियोजना में कोलकाता महानगर क्षेत्र (Kolkata Metropolitan Area) सहित दक्षिणी पश्चिम बंगाल के पांच सबसे ज्यादा आबादी वाले जिलों को शामिल किया जाएगा, जहां  लगभग 3 करोड़ अथवा पश्चिम बंगाल की एक तिहाई आबादी रहती है।

परियोजना के बारे में:

  • पहले चरण में, इस परियोजना से अंतर्देशीय जल परिवहन प्रणाली की क्षमता बढ़ेगी और सुरक्षा में सुधार होगा, मौजूदा घाटों के पुनर्वास सहित उन्नत डिजाइन की नई फेरी खरीदी जाएंगी; और 40 स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाए जाएंगे।
  • दूसरे चरण में, टर्मिनलों और घाटों सहित यात्री आवाजाही के लिए दीर्घकालिक निवेश को समर्थन दिया जाएगा; सबसे ज्यादा खतरनाक और व्यस्त रूटों व पारगमन बिंदुओं पर रात्रि परिवहन सुनिश्चित होगा; और रो-रो जहाजों में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे हुगली नदी पर ट्रकों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
  • इसके अलावा, यह परियोजना दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाओं की सुविधा प्रदान करेगी, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और IWT विभाग के साथ-साथ नौका ऑपरेटरों के साथ महिलाओं के रोजगार को प्रोत्साहित करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

Find
More State in News Here

about | - Part 2360_4.1

अर्जेंटीना के फिल्म निर्माता पाब्लो सेसर होंगे 51 वें IFFI की इंटरनेशनल जूरी के चेयरमैन

 

about | - Part 2360_6.1

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) के 51वें संस्करण के लिए दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं की भागीदारी वाली अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी की घोषणा कर दी गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, ज्यूरी में चेयरमैन के रूप में अर्जेंटीना के पाब्लो सेसर (Pablo Cesar), श्रीलंका के प्रसन्ना वीथानेज (Prasanna Vithanage), श्रीलंका के अबू ऑस्ट्रियाबकर शाकी (Abu Bakr Shawky), भारत के प्रियदर्शन (Priyadarshan) और बांग्लादेश की रुबैयत हुसैन (Rubaiyat Hossain) शामिल होंगे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


पाब्लो सेसर के बारे में:

पाब्लो सेसर अर्जेंटीना के फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों, इक्विनॉक्स, द गार्डन ऑफ द रोज, लॉस डायजेस डी अगुआ और एफ्रोडाइट, गार्डन ऑफ द परफ्यूम बनाकर अफ्रीकी सिनेमा में अहम योगदान दिया है।

Find More Miscellaneous News Here

about | - Part 2360_7.1

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विलास पाटिल अंदलकर का निधन

 

about | - Part 2360_9.1

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार कांग्रेस से विधायक रहे विलास पाटिल अंदलकर का निधन। अनुभवी कांग्रेसी अंदलकर को ‘काका’ के नाम से जाना जाता था, वह कराड-दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सात बार लगातार 35 साल तक, 1980 से 2014 के दौरान रिकॉर्ड विधायक रहे थे। अंदलकर, पिछली कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकारों में कानून और न्याय विभागों में भी कार्य किया था

जीजेसी ने आशीष पेठे को बनाया अपना नया अध्यक्ष

 

about | - Part 2360_12.1

जेम एंड ज्वैलरी उद्योग की राष्ट्रीय शीर्ष संस्था, ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने दो साल की अवधि के लिए आशीष पेठे को अध्यक्ष और सईंम मेहरा को उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। पेठे जीजेसी के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में वेस्ट के जोनल चेयरमैन है, जिस पर वह नए पद ग्रहण करने के बाद भी बने रहेंगे।

पूरी ई-वोटिंग चुनाव प्रक्रिया एक अधिकृत स्वतंत्र व्यक्ति (मुख्य चुनाव प्राधिकरण) द्वारा आयोजित की गई थी, और मतदान मंच एक डिजिटल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया था, दोनों को जीजेसी द्वारा नियुक्त किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के बारे में:

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल पूरे भारत में रत्नों और गहनों में व्यापार के प्रचार और विकास के लिए एक राष्ट्रीय व्यापार महासंघ है। जीजेसी 6,00,000 से अधिक हितधारकों का प्रतिनिधित्व करता है, जिनमें घरेलू रत्न और आभूषण उद्योग के लिए निर्माताओं, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, वितरकों, प्रयोगशालाओं, जेमोलॉजिस्ट, डिजाइनर और संबद्ध सेवाएं शामिल हैं।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल की स्थापना: 2005

Find More Appointments Here

about | - Part 2360_7.1

संजय कपूर चुने गए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नए अध्यक्ष

 

about | - Part 2360_15.1

संजय कपूर को अखिल भारतीय शतरंज संघ (All India Chess Federation) का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि भरत सिंह चौहान अपना सचिव पद बरकरार रखने में कायमाब रहे है। उत्तर प्रदेश शतरंज संघ का प्रतिनिधित्व करने वाले कपूर ने करीबी वोटिंग में पीआर वेंकेटराम राजा को हराया किया। कपूर को राजा के 31 वोट के मुकाबले 33 वोट मिले। वहीँ चौहान ने रवींद्र डोंगरे को 35-29 से हराया। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के अलावा, छह उपाध्यक्ष और छह संयुक्त सचिव भी चुने गए।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अखिल भारतीय शतरंज संघ मुख्यालय: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम; चेन्नई.
  • अखिल भारतीय शतरंज संघ की स्थापना: 1951.

Find More Appointments Here

about | - Part 2360_7.1

आईडीबीआई बैंक ने बचत खाता खोलने के लिए वीडियो KYC सुविधा का किया शुभारंभ

 

about | - Part 2360_18.1

आईडीबीआई बैंक ने बचत बैंक खातों के लिए वीडियो KYC खाता खोलने (VAO) की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इस सुविधा के माध्यम से, कोई भी ग्राहक अपने घर या कार्यालय में बैठे वीडियो KYC के जरिए बचत खाता खोल सकता है, क्योंकि इसके लिए अब उन्हें शाखा में जाकर कोई भी फॉर्म भरने की आवयश्कता नहीं होगी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


क्या है वीडियो KYC?

वीडियो KYC घर पर रहकर आसानी से बचत खाता खोलने का एक त्वरित और आसान तरीका है। साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि बचत खाता खोलने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित, सरल और तेजी से समाप्त हो जाए और केवाईसी के लिए शाखा जाने की आवश्यकता न पड़े।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • आईडीबीआई बैंक के सीईओ: राकेश शर्मा
  • आईडीबीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

Find More Banking News Here

about | - Part 2360_7.1

भारतीय सेना ने गोवा शिपयार्ड के साथ 12 फास्ट गश्ती नौकाओं के लिए किया समझौता

 

about | - Part 2360_21.1

भारतीय सेना ने विशाल जल क्षेत्रों की निगरानी और गश्त के लिए 12 फास्ट पैट्रोल नावों की खरीद के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) के साथ एक अनुबंध किया है, जिसमें लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील जैसे उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र शामिल हैं। पेंगोंग झील या पेंगोंग त्सो लद्दाख में भारत-चीन सीमा क्षेत्र में स्थित है। यह 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 134 किलोमीटर लंबी है और लद्दाख से तिब्बत तक फैली हुई है। इस झील का 45 किलोमीटर क्षेत्र भारत में स्थित है जबकि 90 किलोमीटर क्षेत्र चीन में पड़ता है। वास्तविक नियंत्रण रेखा इस झील के मध्य से गुजरती है। इस वक्त कड़ाके की सर्दियों की वजह से पैंगोंग झील अभी जमी हुई है और यहां पर 3-4 महीने ऐसी ही स्थिति रहेगी, सेना ने योजना तैयार कि है गर्मियों में जब झील पिघलेगी तो यहां लगभग दो दर्जन ऐसी नौकाओं को गश्ती के लिए तैनात कर दिया जाएगा. 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सौदे के बारे में:

  • रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम (पीएसयू), GSL द्वारा मई 2021 तक स्वदेश निर्मित नौकाओं को सेना को सौंप दिया जाएगा।
  • GSL चार साल तक इन नावों का रखरखाव भी करेगा।
  • पैंगोंग त्सो झील की गश्त करने के लिए इन नई उच्च गति वाली नावों की आवश्यकता हाल ही में हुए भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सैन्य झगड़े के मद्देनजर महसूस किया गया, जिससे वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • थल सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने.

Find More News Related to
Agreements

about | - Part 2360_7.1

पंकज मिथल ने ली जम्मू-कश्मीर और लद्दाख कोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ

 

about | - Part 2360_24.1

जस्टिस पंकज मिथल को 04 जनवरी, 2021 को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और  लद्दाख के कॉमन हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

हाल ही में मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य न्यायाधीश मिथल की नियुक्ति की गई है। मुख्य न्यायाधीश मिथल को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने पद की शपथ दिलाई।

Find More Appointments Here

about | - Part 2360_7.1

बजाज ऑटो बनी दुनिया की मोस्ट वैल्युएबल ट्व-व्हीलर कंपनी

 

about | - Part 2360_27.1

भारतीय बहुराष्ट्रीय दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी, बजाज ऑटो 01 जनवरी, 2021 को बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रु क्रॉस करने के बाद दुनिया की मोस्ट वैल्युएबल ट्व-व्हीलर कंपनी बन गई है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

नेशल स्टॉक एक्सचेंज पर बजाज का 2021 के पहले दिन शेयर मूल्य रु. 3,479 प्रति शेयर रहा, जिसके कारण इसका बाजार पूंजीकरण 1,00,670.76 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इस प्रकार, बजाज ऑटो न केवल टू-व्हीलर सेगमेंट की सबसे मूल्यवान कंपनी है, बल्कि दुनिया की पहली ऐसी टू-व्हीलर कंपनी है जो इस मार्केट कैप के मामले में इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब रही है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बजाज ऑटो का मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.
  • बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक: राजीव बजाज.

Find More Business News Here

about | - Part 2360_7.1

एडीबी ने बेंगलुरु में बिजली वितरण प्रणाली को अपडेट करने के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

 

about | - Part 2360_30.1

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) ने बेंगलुरु शहर में बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने और अपडेट करने के लिए 100 मिलियन डॉलर (लगभग 730 करोड़ रुपये) का ऋण प्रदान करने की घोषणा की है। 100 मिलियन अमरीकी डालर के अतिरिक्त संप्रभु ऋणों के अलावा, एडीबी, कर्नाटक में पाँच राज्य-स्वामित्व वाली वितरण उपयोगिताओं में से एक कर्नाटक विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड (BESCOM) के लिए 90 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण भी प्रदान करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

परियोजना के बारे में:

  • भूमिगत वितरण केबलों के समानांतर, संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2,800 किमी से अधिक फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाए जाएंगे। लगभग 7,200 किलोमीटर की वितरण लाइनों के भूमिगत होने से तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान को लगभग 30 प्रतिशत से कम करने में मदद मिलेगी।
  • फाइबर ऑप्टिकल केबल्स का उपयोग स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम, वितरण ग्रिड में वितरण स्वचालन प्रणाली (डीएएस) और अन्य संचार नेटवर्क के लिए किया जाएगा।
  • परियोजना नियंत्रण केंद्र से वितरण लाइन स्विच गियर्स की निगरानी और नियंत्रण के लिए एक डैस के साथ अनुकूलित 1,700 स्वचालित रिंग मुख्य इकाइयों को स्थापित करेगी
  • ऋण भूमिगत केबलिंग, पर्यावरण और सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय प्रबंधन और वाणिज्यिक वित्तपोषण के संचालन और रखरखाव में BESCOM की क्षमता को मजबूत करेगा। बेहतर वित्तीय प्रबंधन क्षमता BESCOM को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक वित्तपोषण बाजार तक पहुंचने में मदद करेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.
  • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा; मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
  • एडीबी की स्थापना: 9 दिसंबर 1966.

Find
More State in News Here

about | - Part 2360_4.1

Recent Posts

about | - Part 2360_32.1