विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस: 23 अप्रैल

 

about | - Part 2260_3.1

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) (जिसे ‘अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस’ और ‘विश्व पुस्तक दिवस’ भी कहा जाता है), संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पाठन, प्रकाशन और कॉपीराइट को बढ़ावा देने के लिए 23 अप्रैल को आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है. इस आयोजन के लिए 23 अप्रैल को चुना गया है क्योंकि यह कई प्रमुख लेखकों के जन्म और मृत्यु का प्रतीक है. मिसाल के तौर पर, विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डी सर्वांटेस, और जोसेप प्ला का 23 अप्रैल को निधन हो गया था और मैनुएल मेजिआ वैलेजो और मौरिस ड्रून का 23 अप्रैल को जन्म हुआ था.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वर्ल्ड बुक कैपिटल (World Book Capital)

इस आयोजन के एक भाग के रूप में यूनेस्को हर साल 23 अप्रैल से प्रभावी 1 वर्ष के लिए वर्ल्ड बुक कैपिटल का चुनाव करते हैं. 2021 के लिए त्बिलिसी, जॉर्जिया को वर्ल्ड बुक कैपिटल बनाया गया है.

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस का इतिहास:

मूल रूप से 23 अप्रैल 1995 को, इसे पेरिस में आयोजित यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया था, और उसके बाद, हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस या विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस या अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के रूप में घोषित किया गया है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे एजोले.
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946.
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

Find More Important Days Here

about | - Part 2260_4.1

प्रसिद्ध अभिनेता किशोर नंदलास्कर ​का निधन

 

about | - Part 2260_6.1

प्रसिद्ध अभिनेता किशोर नंदलास्कर (Kishore Nandlaskar), जो मराठी और हिंदी दोनों फिल्मों में एक लोकप्रिय चेहरा थे, COVID-19 समस्या के कारण उनका निधन हो गया है. अभिनेता ने 1982 में ‘नवारे सगले गढ़व’ नामक मराठी फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की और ‘भविष्याची ऐशी तैशी: द प्रिडिक्शन’, ‘गांव थोर पुढारी चोर’ और ‘जरा जपून करा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिंदी फिल्मों में, नंदलास्कर को खाकी (2004), वास्तव: द रियलिटी (1999), सिंघम (2011), जीस देश में गंगा रहता है (2000), सिम्बा (2018) और कई अन्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार महेश मांजरेकर की वेब सीरीज ‘1962: द वार इन द हिल्स’ में देखा गया था.

Find More Obituaries News

about | - Part 2260_4.1

चाड के राष्ट्रपति इदरीस डेबी का निधन

 

about | - Part 2260_9.1

चाड गणराज्य के राष्ट्रपति इदरीस डेबी इटनो (Idriss Deby Itno) का निधन हो गया है. वह विद्रोहियों के साथ हुए संघर्ष में घायल हो गए थे जिसके बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक मध्य अफ्रीकी राष्ट्र पर शासन किया था और उन्हें 2021 के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता भी घोषित किया गया था, जिससे उनके छह अन्य वर्षों तक सत्ता में बने रहने का मार्ग प्रशस्त हुआ. डेबी पहले 1996 और 2001 में चुनाव जीते थे. इसके बाद, उन्होंने 2006, 2011, 2016 और 2021 में भी जीत हासिल की. 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about | - Part 2260_4.1

भारत-प्रशांत महासागरीय पहल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ की साझेदारी

 

about | - Part 2260_12.1

ऑस्ट्रेलिया ने भारत-प्रशांत महासागरीय पहल (IPOI) के तहत 81.2 मिलियन रुपये (1.4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) देने की घोषणा की है. नवंबर 2019 में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधान मंत्री मोदी द्वारा IPOI का प्रस्ताव किया गया था और ऑस्ट्रेलिया पहल के समुद्री पारिस्थितिकी स्तंभ में नई दिल्ली का सह-प्रमुख है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साझेदारी के बारे में:

  • यह पहल एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध भारत-प्रशांत का समर्थन करने में मदद करेगी.
  • ऑस्ट्रेलिया-भारत भारत-प्रशांत महासागरीय पहल साझेदारी दोनों देशों की इस “साझा दृष्टि” का मूल है।
  • अनुदान के लिए आवेदन करने के लिए, कंपनी या संगठन को भारत या ऑस्ट्रेलिया में स्थित होना चाहिए और दोनों देशों में से किसी में भी भागीदार होना चाहिए.
  • 2020-21 में आवंटन के लिए $350,00 उपलब्ध होने का अनुमान है. सभी आवेदनों का मूल्यांकन प्रतिस्पर्धी आधार पर किया जाएगा.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा.
  • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.
  • ऑस्ट्रेलिया के पीएम: स्कॉट मॉरिसन.

Find More News Related to Agreements

 about | - Part 2260_4.1

प्रसिद्ध बंगाली कवि शंख घोष का निधन

 

about | - Part 2260_15.1

प्रसिद्ध बंगाली कवि, शंख घोष (Shankha Ghosh) का COVID-19 समस्याओं के बाद निधन हो गया है. उन्हें उनके उपनाम कुंतक (Kuntak) से जाना जाता था. उन्हें बंगाली साहित्य में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें 2011 में पद्म भूषण, 2016 में ज्ञानपीठ पुरस्कार, और 1977 में उनकी पुस्तक ‘बाबरेर प्रार्थना’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, साथ ही सरस्वती सम्मान और अन्य पुरस्कारों में रवीन्द्र पुरस्कार शामिल है. 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about | - Part 2260_4.1

तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण बने 68 वें भारतीय ग्रैंडमास्टर

 

about | - Part 2260_18.1

तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण (Arjun Kalyan) भारत के 68 वें चेस ग्रैंडमास्टर बने, जब उन्होंने सर्बिया में GM राउंड रॉबिन “रुजना ज़ोर -3” के पांचवें दौर में ड्रैगन कोसिक को हारने के बाद 2500 ELO अंक को पार किया. अर्जुन को IM सरवनन और यूक्रेनी GM अलेक्जेंडर गोलोशपोव द्वारा प्रशिक्षित किया गया हैं और उन्होंने नौ साल की उम्र में चेस खेलना शुरू किया और एक साल बाद उनकी FIDE रेटिंग हासिल की. विश्वनाथन आनंद 1988 में देश के पहले ग्रैंडमास्टर बने.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • विश्व शतरंज महासंघ, जिसे FIDE के रूप में जाना जाता है, मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड).
 

वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल बने प्यूमा के ब्रांड एम्बेसडर

 

about | - Part 2260_21.1

ग्लोबल स्पोर्ट्स वियर ब्रांड प्यूमा (Puma) ने क्रिकेटर्स वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के साथ लंबी अवधि के एंडोर्समेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. प्यूमा इंडिया, जिसने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है, भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में लगातार निवेश कर रहे है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह दोनों कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रोस्टर में शामिल होंगे, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली; विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल; महिला राष्ट्रीय क्रिकेटर, सुषमा वर्मा और अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल हैं.

Find More Appointments Here

about | - Part 2260_4.1

अमेरिकी आर्थिक और सामाजिक परिषद के 3 निकायों के लिए चुना गया भारत

 

about | - Part 2260_24.1

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तीन निकायों के लिए 1 जनवरी, 2022 से शुरू करते हुए तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है.

  • अपराध निवारण और आपराधिक न्याय आयोग (CCPCJ)
  • लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण (संयुक्त राष्ट्र महिला) के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई के कार्यकारी बोर्ड 
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कार्यकारी बोर्ड

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संयुक्त राष्ट्र निकाय हैं:

  1. अपराध निवारण और आपराधिक न्याय पर आयोग:

  • 1 जनवरी, 2022 से शुरू करते हुए तीन साल के कार्यकाल के लिए भारत को अपराध निरोधक और आपराधिक न्याय आयोग के लिए पुरे समर्थन द्वारा चुना गया था.
  • 1992 में स्थापित, यह अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख नीति-निर्माण निकाय है.
  • अध्यक्ष (30 वें सत्र में) – इटली के एलेसेंड्रो कोर्टेस | मुख्यालय – वियना, ऑस्ट्रिया.

2. लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण (संयुक्त राष्ट्र महिला) के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई के कार्यकारी बोर्ड:

  • 1 जनवरी, 2022 से शुरू करते हुए तीन साल के कार्यकाल के लिए भारत को लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण (संयुक्त राष्ट्र महिला) के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई के कार्यकारी बोर्ड के लिए पुरे समर्थन द्वारा चुना गया था.
  • यह 2011 में संचालित हुआ था, यह एक संयुक्त राष्ट्र इकाई है जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है.
  • कार्यकारी निदेशक – फुमज़िले म्लाम्बो-न्गुका | मुख्यालय – न्यूयॉर्क, यूएसए.

3. विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड:

  • 1 जनवरी, 2022 से शुरू करते हुए तीन साल के कार्यकाल के लिए फ्रांस, घाना, कोरिया गणराज्य, रूस और स्वीडन के साथ भारत को विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया था.
  • 1961 में स्थापित, WFP संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सहायता शाखा है.
  • कार्यकारी निदेशक – डेविड ब्यासली | मुख्यालय – रोम, इटली.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के अध्यक्ष: मुनीर अकरम;
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.

Find More National News Here

about | - Part 2260_4.1

ICRA ने FY22 में भारत की GDP 0.5% घटाकर 10.5% रहने का अनुमान लगाया

 

about | - Part 2260_27.1

घरेलू रेटिंग एजेंसी ICRA ने 2021-22 के लिए भारत के विकास अनुमान में ऊपरी छोर पर 0.5 प्रतिशत की कटौती की है और अब 2021-22 में अर्थव्यवस्था के 10-10.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जबकि पहले यह अनुमान 10-11 प्रतिशत था. पूर्वानुमान में बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण एक बार फिर से लागू हो रहे लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण डाउनवर्ड संशोधन हुआ है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More News on Economy Here

about | - Part 2260_4.1

केयर रेटिंग्स का अनुमान FY22 में 10.2% रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ

 

about | - Part 2260_30.1

केयर रेटिंग्स (Care Ratings) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 10.2 प्रतिशत कर दिया है. ​पहले यह अनुमान 10.7-10.9 प्रतिशत के बीच था. COVID-19 वायरस मामले में तेजी से वृद्धि के साथ विभिन्न राज्यों में लगाई जा रही पाबंदियों से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने के साथ वृद्धि दर के अनुमान को कम किया गया है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More News on Economy Here

about | - Part 2260_4.1

Recent Posts

about | - Part 2260_32.1