दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के नाम पर ‘मोपा’ रखा गया गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम

about | - Part 1482_3.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसम्बर 2022 को मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे का नाम पूर्व रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस हवाई अड्डे से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस एयरपोर्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में रखी थी। इसको बनाने में 2 हजार 870 करोड़ रुपयों की लागत आई है। इसके उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि मोपा एयरपोर्ट के बनने के बाद गोवा के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश में इंफ्रास्टक्चर के प्रति सरकार की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2 हवाई अड्डा होने से कार्गो हब के रूप में गोवा के लिए संभावनाएं बढ़ गई हैं।

 

खासियत क्या है?

 

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा के उत्तरी इलाके में स्थित है और ये गोवा की राजधानी पणजी से 35 किलोमीटर की दूरी पर है। केंद्र सरकार ने मार्च 2000 में मोपा गांव में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए गोवा राज्य सरकार को अनुमति दी थी। पहले फेज में हवाई अड्डे की सालाना क्षमता लगभग 44 लाख यात्रियों की है, जबकि परियोजना के पूरी होने पर इसकी कुल क्षमता सालाना 1 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी। ये एयरपोर्ट दिखने में काफी शानदार है। यहां दुनिया के सबसे बड़े विमानों को संभालने वाला रनवे भी बनाया गया है।

 

मनोहर पर्रिकर के बारे में

 

मनोहर पर्रिकर गोवा में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे। वह 2000 से 2005, 2012 से 2014 और 14 मार्च 2017 से मार्च 2019 में अपनी मृत्यु के समय तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे। मनोहर पर्रिकर अक्टूबर 2014 से मार्च 2017 तक केंद्रीय रक्षा मंत्री भी रहे। उन्हें जनवरी 2020 में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • गोवा की राजधानी: पणजी;
  • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत;
  • गोवा के राज्यपाल: एस श्रीधरन पिल्लई।

Find More State in News Here

 

International Lusophone Festival to be held in Goa_90.1

भारत की जी20 अध्यक्षता में पहली बैठक बेंगलुरु में शुरू

about | - Part 1482_6.1

भारत की जी20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रही है। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और टिकाऊ वित्त पर सत्रों का आयोजन होगा। जी20 इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जी20 ‘फाइनेंस ट्रैक’ की पहली बैठक चल रही है। इसमें वैश्विक व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना को आकार देने के लिहाज से ‘फाइनेंस ट्रेक’ जी20 के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस तीन दिन की बैठक से ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर वार्ता की शुरुआत हुई है। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक संयुक्त रूप से कर रहे हैं। जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की अगुवाई वाले ‘जी20 फाइनेंस ट्रैक’ में आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर गौर किया जाएगा। यह वैश्विक आर्थिक विमर्श और नीति समन्वय के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा।

 

पहली बैठक बेंगलुरु में

 

वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक बेंगलुरु में 23-25 फरवरी, 2023 को होगी। जी20 ‘वित्तीय और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों’ की बैठक की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव अजय सेठ और रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर डॉ. माइकल डी पात्रा कर रहे हैं।

 

जी20 सदस्य राष्ट्रों और कई अन्य देशों के उनके समकक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भारत ने बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है। बेंगलुरु की बैठक में भारत की जी20 अध्यक्षता में ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Find More News related to Summits and Conferences

Celebration of "Universal Health Coverage (UHAC) Day 2022" in Varanasi_90.1

 

 

तवांग सेक्टर के पास भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प

about | - Part 1482_9.1

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सेना में झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई सैनिकों के घायल होने की खबर है। घटना 9 दिसंबर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भिड़ंत में भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान घायल हुए हैं। वहीं चीनी सेना का भी भारी नुकसान हुआ है। अभी तक किसी मौत की सूचना नहीं है। घायलों का इलाज गुवाहाटी के सैनिक अस्पताल में हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय दूसरी तरफ लगभग 600 चीनी सैनिक मौजूद थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हालांकि सेना ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन किसी तरह का ब्योरा साझा नहीं कर रहे। सेना के अनुसार इस एलओसी पर भी सीमा रेखा को लेकर विवाद है और गश्त के दौरान अक्सर तनातनी हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक तवांग में एलएसी के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां दोनों ही पक्ष अपना दावा करते हैं और यहां दोनों देशों के सैनिक गश्त करते हैं। यह ट्रेंड साल 2006 से चल रहा है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, तवांग में आमने-सामने के क्षेत्र में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया। घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की तुलना में कहीं अधिक है। सामने आया है कि इस झड़प में 20 भारतीय जवान घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है। चीनी लगभग 300 सैनिकों के साथ पूरी तरह से तैयार होकर आए थे, लेकिन उन्हें भारतीय पक्ष से मुस्तैदी की उम्मीद नहीं थी।

 

भारत और चीन का दावा

 

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी से लगे कुछ क्षेत्रों पर भारत और चीन दोनों अपना-अपना दावा करते हैं। ऐसे में 2006 से इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं।

 

दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प

 

15 जून, 2020 को पूर्वी लद्दाख के गलवां में हुई भिड़ंत के बाद यह पहली घटना है जब दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। अक्तूबर, 2021 में इसी जगह पर दोनोंं सेनाएं आमने सामने आई थीं। तब भारतीय सेना ने चीन के कई सैनिकों को घंटों बंधक बना कर रखा था। बातचीत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

 

इसके बाद क्या-क्या हुआ?

 

15 जून 2020 को सेना के बीच हिंसक झड़प के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच अब तक कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता है चीन

 

चीन के साथ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भारत का सीमा विवाद है। अरुणाचल प्रदेश को तो चीन अपना हिस्सा बताता है। उसका कहना है कि यह तिब्बत का अंग है। 1962 में यहां हमला कर उसने अरुणाचल के एक हिस्से पर कब्जा जमा लिया था। पिछले साल उसने अरुणाचल की सीमा से लगे 15 स्थानों के नाम बदल दिए थे।

 

भारत और चीन के बीच विवाद

 

भारत और चीन के बीच लगभग 3,440 किलोमीटर लंबी सीमा है। 1962 की जंग के बाद से ही इसमें से ज्यादातर हिस्सों पर विवाद है। अभी तक हुई बैठकों में दोनों देशों ने स्थिति पर नियंत्रण, शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाधान तलाशने की बात पर सहमति जताई है। विवादित क्षेत्रों में यथास्थिति कायम रखने और सेना के डिसइंगेजमेंट को लेकर भी समझौता किया है।

 

Find More International News

US prints first banknotes with women's signatures_90.1

जापान के आईस्पेस ने दुनिया का पहला कमर्शियल मून लैंडर लॉन्च किया

about | - Part 1482_12.1

हाल ही में, एक जापानी अंतरिक्ष स्टार्टअप ispace Inc ने अपने HAKUTO-R मिशन के तहत स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट से चंद्रमा पर अपना निजी लैंडर M1 लॉन्च किया है। यह जापान और किसी निजी कंपनी द्वारा अपनी तरह का पहला चंद्र मिशन है। इस मिशन के तहत ‘लैंडर’ को चंद्रमा पर पहुंचने में लगभग पांच महीने लगेंगे। जापान की कंपनी आईस्पेस के ‘हाकुतो-आर मिशन 1’ के तहत ‘लैंडर’ व ‘रोवर’ को चंद्रमा पर भेजा गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

M1 लैंडर में जापान की JAXA अंतरिक्ष एजेंसी से दो रोबोटिक रोवर, दो-पहियों वाले नारंगी के आकार के उपकरण और UAE द्वारा दुबई शाही परिवार के संरक्षक ‘राशिद’ के नाम पर एक चार-पहिया रोवर तैनात करेगा। यदि रोवर राशिद सफलतापूर्वक उतरता है, तो यह अरब दुनिया का पहला चंद्र मिशन होगा। अभी तक मात्र अमेरिका, रूस और चीन ही चंद्रमा की सतह पर रोबोट पहुँचाने में सफल हुए हैं।

 

इसकी विशेषताएँ:

इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह न्यूनतम ईंधन का उपयोग करेगा और कार्गो के लिये अधिक स्थान प्रदान करेगा। यह पृथ्वी से 1.6 मिलियन किलोमीटर (दस लाख मील) की यात्रा कम गति, कम ऊर्जा वाले प्रक्षेपवक्र पर चंद्रमा की ओर कर रहा है, जहाँ यह लूपिंग रिटर्न करने के बाद अप्रैल के अंत तक पहुँच जाएगा।

 

इस मिशन का उद्देश्य:

इसका उद्देश्य एटलस क्रेटर में नीचे उतरने से पहले जल के भंडार की खोज करना है, जो चंद्रमा के निकट के हिस्से के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में स्थित है और 87 किमी (54 मील) से अधिक चौड़ा एवं 2 किमी (1.2 मील) से अधिक गहरा है। जापान ने नासा के साथ 2025 से चंद्रमा पर पेलोड भेजने के लिये एक अनुबंध किया है जिसका उद्देश्य 2040 तक स्थायी रूप से कर्मचारियों वाली चंद्र कॉलोनी बनाने का लक्ष्य है।

Find More International News

जोस बटलर और पाकिस्‍तान की महिला क्रिकेटर को मिला आईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

about | - Part 1482_15.1

नवंबर महीने के लिए आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम का घोषणा कर दिया है। पुरुषों में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं, महिलाओं में पाकिस्तान की सिदरा अमीन प्लेयर ऑफ द मंथ बनी हैं। सिदरा अमीन ने पहली बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है। बटलर ने अपने साथी खिलाड़ी आदिल राशिद और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जोस बटलर: जोस बटलर ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी और 2010 के बाद अपनी टीम को फिर से विश्व चैंपियन बनाया। भारत के खिलाफ मैच में बटलर ने एलेक्स हेल्स के साथ 170 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इस मैच में उन्होंने 49 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए थे। इसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। बटलर की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और खिताब जीता।

 

नवंबर में बटलर ने चार टी20 मैच में दो बार अर्धशतकीय पारी खेली। बटलर ने कहा कि यह पुरस्कार जीतना एक बड़ा सम्मान है और मतदान करने वाले फैंस और अपने साथियों की तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खिताब जीतने में योगदान दिया।

 

सिदरा अमीन: सिदरा अमीन ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 277 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पहले वनडे मैच में महिला क्रिकेट में वनडे की पांचवीं सबसे बड़ी पारी भी खेली। पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज ने लाहौर में 151 गेंदों में नाबाद 176 रन बनाए और मुनीबा अली के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 221 रन की साझेदारी की।

 

महिला क्रिकेट में पहली बार किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वनडे में 150 रन से बड़ी पारी खेली। इसी सीरीज के दूसरे मैच में सिदरा ने नाबाद 91 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही वह आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी 22वें स्थान पर पहुंच गईं। आईसीसी रैंकिंग में वह पाकिस्तान की सर्वोच्च रैंक वाली बल्लेबाज हैं।

 

पिछले महीने के आईसीसी पुरुष खिलाड़ी:

 

  • जनवरी 2022: कीगन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका)
  • फरवरी 2022: श्रेयस अय्यर (भारत)
  • मार्च 2022: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • अप्रैल 2022: केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)
  • मई 2022: एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
  • जून 2022: जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
  • जुलाई 2022: प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)
  • अगस्त 2022: सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
  • सितंबर 2022: मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
  • अक्टूबर 2022: विराट कोहली (भारत)

 

पिछले महीने की आईसीसी महिला खिलाड़ी:

 

  • जनवरी 2022: हीदर नाइट (इंग्लैंड)
  • फरवरी 2022: अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
  • मार्च 2022: राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • अप्रैल 2022: एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
  • मई 2022: तुबा हसन (पाकिस्तान)
  • जून 2022: मैरिजेन कैप (दक्षिण अफ्रीका)
  • जुलाई 2022: एम्मा लैम्ब (इंग्लैंड)
  • अगस्त 2022: ताहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
  • सितंबर 2022: हरमनप्रीत कौर (भारत)
  • अक्टूबर 2022: निदा डार (पाकिस्तान)

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

Find More Sports News Here

Indian batter Ishan Kishan hits fastest ODI double hundred off 126 balls_80.1

पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

about | - Part 1482_18.1

भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा ने 10 दिसंबर 2022 को इतिहास रच दिया। वह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं। चुनाव में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बना है। महाराजा यादविंदर सिंह (1938-1960) पिछले ऐसे अध्यक्ष थे जो खिलाड़ी रह चुके थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

चुनाव उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए उसके पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए। पीटी ऊषा के अध्यक्ष चुने जाने से आईओए में गुटीय राजनीति के कारण पैदा हुआ संकट भी समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इस महीने चुनाव नहीं कराने की दशा में आईओए को निलंबित करने की चेतावनी दी थी।

 

पिछले साल होने थे चुनाव

 

आईओए के चुनाव पिछले साल दिसंबर में ही होने थे। पीटी ऊषा के चयन के बाद आईओए के कई गुट समाप्त हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आईओए को इसी महीने चुनाव नहीं होने पर संभावित निलंबन की चेतावनी दी थी। ऊषा को इसी साल जुलाई में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया था।

 

पीटी ऊषा की उपलब्धि

 

पीटी ऊषा के नाम एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और सात रजत पदक हैं। वह 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीती थीं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हैं। 58 साल की पीटी ऊषा 1984 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।

 

Sushmita Shukla appointed as VP & COO, Federal Reserve Bank_90.1

अमेरिका ने छापा महिलाओं के हस्ताक्षर वाला पहला बैंकनोट

about | - Part 1482_21.1

यूएस ट्रेजरी (संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त मंत्रालय) ने दो महिलाओं के हस्ताक्षर के साथ पहला अमेरिकी बैंकनोट (मुद्रा नोट) मुद्रित किया है। $1 और $5 मूल्य के नए नोटों पर ट्रेजरी सचिव (अमेरिकी वित्त मंत्री) जेनेट येलेन और लिन मालेर्बा के हस्ताक्षर हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के करेंसी नोट को ग्रीनबैक भी कहा जाता है। लिन मलेर्बा एक मूल अमेरिकी महिला हैं और मोहेगन जनजाति के प्रमुख हैं। वह संयुक्त राज्य सरकार के ट्रेजरी विभाग के अन्दर संयुक्त राज्य के कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जेनेट येलेन अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष हैं। वह फेडरल रिजर्व की पहली महिला प्रमुख हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में मुद्रा नोटों को ट्रेजरी विभाग के उत्कीर्णन और मुद्रण ब्यूरो द्वारा मुद्रित किया जाता है और फेडरल रिजर्व यहतय करता है कि कितने मुद्रा नोट मुद्रित किए जाएंगे। ट्रेज़री विभाग के उत्कीर्णन और मुद्रण ब्यूरो के पास फोर्ट वर्थ, टेक्सास और वाशिंगटन में दो नोट छपाई की सुविधा है।

Find More International News

 

World Bank's Flagship Gender Toolkit Launched_80.1

पीएम किसान की 13वीं किस्त जल्द होगी जारी

about | - Part 1482_24.1

केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 13वीं किस्त दिसंबर के आखिर में जारी की जा सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को एक वर्ष में तीन अलग-अलग किस्तों में नियमित अंतराल पर 6000 रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को 2019 में लॉन्च किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त अक्टूबर के महीने में केंद्र सरकार द्वारा दी गई थी। वहीं, साल का आखिरी महीना होने के कारण यह माना जा रहा है कि दिसंबर के आखिर तक केंद्र सरकार एक बार फिर से किसानों को तोहफा दे सकती है। हालांकि, इस पर आधिकारिक रूप से सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त में केंद्र सरकार द्वारा देशभर के 11 करोड़ किसानों के खाते में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। पीएम किसान की दूसरी किस्त में देरी होने की पीछे की बड़ी वजह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रहा, जिसमें सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र लोगों को ई-केवाईसी अपडेट कराने को कहा था। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना था।

Find More News Related to Schemes & Committees

UP CM Yogi Adityanath launches 'One District One Sport' scheme_90.1

समान नागरिक संहिता क्या है?

about | - Part 1482_27.1

भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ी साल मीणा ने राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया। इसका विपक्ष ने विरोध किया। विधेयक के पक्ष में 63 तो विपक्ष में 23 मत पड़े।

Buy UPSC MahaPack for Online Live Coaching Classes 

समान नागरिक संहिता क्या है?

 

समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिए एक कानून सुनिश्चित करेगी, जो सभी धार्मिक और आदिवासी समुदायों पर उनके व्यक्तिगत मामलों जैसे संपत्ति, विवाह, विरासत और गोद लेने आदि में लागू होगा। इसका मतलब यह है कि हिंदू विवाह अधिनियम (1955), हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (1956) और मुस्लिम व्यक्तिगत कानून आवेदन अधिनियम (1937) जैसे धर्म पर आधारित मौजूदा व्यक्तिगत कानून तकनीकी रूप से भंग हो जाएंगे।

 

अनुच्छेद 44 क्या है?

 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 के मुताबिक, ‘राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा।’ यानी संविधान सरकार को सभी समुदायों को उन मामलों पर एक साथ लाने का निर्देश दे रहा है, जो वर्तमान में उनके संबंधित व्यक्तिगत कानूनों द्वारा शासित हैं। हालांकि, यह राज्य की नीति का एक निर्देशक सिद्धांत है, जिसका अर्थ है कि यह लागू करने योग्य नहीं है।

 

समान नागरिक संहिता की उत्पति कैसे हुई?

 

समान नागरिक संहिता की उत्पत्ति औपनिवेशिक भारत में हुई, जब ब्रिटिश सरकार ने 1835 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें अपराधों, सबूतों और अनुबंधों से संबंधित भारतीय कानून के संहिताकरण में एकरूपता की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। यह भी सिफारिश की गई थी हिंदुओं और मुसलमानों के व्यक्तिगत कानूनों को इस तरह के संहिताकरण के बाहर रखा जाए।

 

नागरिक संहिता की मांग

 

समिति ने 1937 के अधिनियम की समीक्षा की और हिंदुओं के लिए विवाह और उत्तराधिकार के नागरिक संहिता की मांग की। राव समिति की रिपोर्ट का प्रारूप बीआर आंबेडकर की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति को प्रस्तुत किया था। 1952 में हिंदू कोड बिल को दोबारा पेश किया गया। बिल को साल 1956 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के रूप में अपनाया गया।

 

TRAI Decides No Charges for SMS and Cell Broadcast Alerts During Disasters_80.1

भारतीय टीवी कलाकार देव जोशी चंद्रमा के चारों ओर एक यात्रा के लिए युसाकु मेज़वा के साथ जाएंगे

about | - Part 1482_30.1

जापानी अरबपति युसाकु मेज़वा ने भारतीय टीवी अभिनेता देव जोशी को अगले साल की शुरुआत में एक निजी स्पेसएक्स उड़ान पर चंद्रमा के चारों ओर यात्रा के लिए चुना है। देव जोशी को सोनी सब के बाल वीर और बालवीर रिटर्न्स में बाल वीर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। युसाकु मेज़वा ने अपनी निजी स्पेसएक्स उड़ान के लिए अमेरिकी डीजे स्टीव अओकी, कोरियाई रैपर टॉप, यूट्यूबर टिम डोड, आयरिश फोटोग्राफर रियानोन एडम, अमेरिकी वृत्तचित्र फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल, ब्रिटेन के फोटोग्राफर करीम इलिया औरचेक डांसर येमी एडी को भी चुना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साल 2018 में, युसाकु मेज़वाने एलोन मस्ककी कंपनी, स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन जिसे स्पेसएक्स के नाम से भी जाना जाता है, के साथ चंद्रमा के लिए एक अंतरिक्ष उड़ान बुक की थी। कंपनी स्टारशिप नाम का एक नई पीढ़ी का रॉकेट विकसित कर रही है जो पर्यटकों को चांद के चारों ओर ले जाएगा। हालांकि रॉकेट का परीक्षण अभी होना बाकी है।माइजावा पहले ही अंतरिक्ष में जा चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में रूसी सोयुज रॉकेट पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरी। वह आईएसएस पर दो सप्ताह से भी कम समय तक रहे।

What are all people searching for in 2022? Wordle and Johnny Depp the top trends on Google_70.1

 

Recent Posts

about | - Part 1482_32.1