ऑस्कर विजेता गीतकार एलन बर्गमैन का निधन हो गया है। वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 17 जुलाई को अपने लॉस एंजिल्स आवास में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 99 वर्ष के थे। आगामी 11 सितंबर को वे अपना 100वां जन्मदिन मनाते। अपनी पत्नी मैरिलिन बर्गमैन के साथ उन्होंने पाँच दशकों से अधिक समय तक सैकड़ों कालजयी गीतों की रचना की। फिल्म और टेलीविजन संगीत की दुनिया में उनके योगदान को तीन एकेडमी अवॉर्ड, तीन एमी अवॉर्ड और व्यापक सराहना के रूप में मान्यता मिली।
ऑस्कर, ग्रैमी और एमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर चुके गीतकार एलन बर्गमैन की अपनी पत्नी मर्लिन कीथ के साथ सॉन्ग राइटिंग में जुगलबंदी छह दशकों से भी अधिक समय तक चली। इन्होंने ‘द विंडमिल्स ऑफ योर माइंड’, ‘द वे वी वेयर’ और ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ जैसे हिट गाने प्रोड्यूस किए।
बता दें कि एलन बर्गमैन की पत्नी मर्लिन कीथ का निधन जनवरी 2022 में हो गया था। वह अमेरिकन सोसायटी ऑफ कम्पोजर्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स (ASCAP) की पहली महिला अध्यक्ष और बोर्ड की अध्यक्ष थीं। यह म्यूजिक प्रोड्यूसर्स के अधिकारों वाली एक प्रमुख सोसायटी है। बात करें बर्गमैन की तो उन्होंने तीन अकादमी पुरस्कार जीते। उन्हें करीब 13 और ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिनमें से पांच उनके करीबी दोस्त लेग्रैंड के साथ थे।
एलन बर्गमैन का जन्म 11 सितंबर 1925 को न्यूयॉर्क में हुआ था। एलन और मर्लिन यानी बर्गमैन दंपत्ति ने सौ से ज्यादा गीत लिखे, जिनमें से अधिकांश फिल्मों और टीवी के लिए थे। उन्होंने रॉजर्स एंड हार्ट, कोल पोर्टर और इरविंग बर्लिन के पारंपरिक ग्रेट अमेरिकन सॉन्गबुक युग को 60, 70 और 80 के दशक की आधुनिक पॉप सेंसिबिलिटी के साथ जोड़ा था।
विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…