Home   »   राष्ट्रपति ने पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रपति ने पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने के अध्यादेश को मंजूरी दी

राष्ट्रपति ने पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने के अध्यादेश को मंजूरी दी |_40.1
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मणिपुर में देश के पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. इस सम्बन्ध में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मई 2018 में अनुमति दे दी थी. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश , 2018 राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2017 की तर्ज पर होगा जिसे 2017 को लोकसभा में पेश किया गया था. 

विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ विज्ञान प्रथाओं को अपनाकर चुनिंदा खेल विषयों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने के अलावा खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल कोचिंग के क्षेत्रों में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा.

स्रोत-एआईआर वर्ल्ड सर्विस 
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published.