Categories: Defence

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में छिपे आतंकियों को ढेर करने हेतु ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र-2’ जारी

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी एवं घेराबंदी अभियान 18 जुलाई को दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरनकोट तहसील के सिंदाराह और मैदाना में 17 जुलाई को दोपहर ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र 2’ शुरू किया गया था और अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों के साथ भीषण गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि भागने के सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है और अभियान भी जारी है। इस बीच, पूरी रात कड़ी निगरानी रखी गई।

ऑपरेशन त्रिनेत्र 2

सुरनकोट तहसील के सिंदाराह और मैदाना में 17 जुलाई को दोपहर ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र 2’ शुरू किया गया था। अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों के साथ भीषण गोलीबारी हुई। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अभियान जारी है। घेरेबंदी वाले इलाके से नियमित अंतराल पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही हैं। गोलीबारी शुरू होने के तुरंत बाद अतिरिक्त बल भेजा गया।

सीमा पार से हथियारबंद आतंकवादियों, हथियारों और नशीले पदार्थों को भेजने की कोशिशों के मद्देनजर पुंछ में वाहनों की आकस्मिक तलाशी और औचक जांच तेज कर दी गई है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 16 और 17 जुलाई की रात को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादियों को मार गिराया था और घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था।

 

  Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

1 day ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

1 day ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

1 day ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

1 day ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

1 day ago