Categories: International

बाजरा 2023 के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष का उद्घाटन समारोह रोम में आयोजित किया गया

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने रोम, इटली में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष – 2023 (IYM2023) के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। उद्घाटन समारोह में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित था। भारत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही पौष्टिक माने जाने वाले मोटे अनाजों के सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान भी चलाएगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने यह बात इटली की राजधानी रोम में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023’ के उद्घाटन समारोह में भेजे गए अपने संदेश में कही है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भारत ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023’ के जश्न को आगे बढ़ाएगा और पौष्टिक अनाज की खेती एवं सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा। ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023’ के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे गईं हैं। करंदलाजे ने उद्घाटन समारोह के लिए भेजे गए प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को सुनाया। बयान के अनुसार, मोदी ने कहा कि भारत ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023’ के जश्न को दुनिया भर में ले जाएगा और पौष्टिक अनाजों की खेती एवं उनके सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा।

 

संयुक्त राष्ट्र की सराहना

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना की। उन्होंने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए मोटा अनाज वर्ष के आयोजन का भारत का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए विश्व समुदाय को धन्यवाद भी दिया। मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मोटे अनाज को उपभोक्ता, उत्पादक एवं जलवायु के लिए अच्छा माना जाता है। ये पौष्टिक होने के साथ कम पानी वाली सिंचाई से भी उगाए जा सकते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago