Categories: Uncategorized

ओलंपिक टोक्यो 2020 खेल अब वर्ष 2021 में किए जाएंगे आयोजित

इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले ओलंपिक टोक्यो खेलों को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिन्हें अब 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इन ओलंपिक खेलों को पहले 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक आयोजित किया जाना था। इस टूर्नामेंट के 32 वें संस्करण को स्थगित करने का निर्णय टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार और जापान सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने लिया था। IOC द्वारा इसे टालने का निर्णय बढ़ते COVID-19 महामारी के कारण लिया गया है।
ये निर्णय तीन मुख्य विचारों के आधार पर लिया गया था:
  • COVID-19 वायरस से एथलीटों और आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा लिए और रोकथाम के लिए.
  • एथलीटों और ओलंपिक खेल के हितों की रक्षा के लिए.
  • वैश्विक अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर.
अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC) ने पैरालम्पिक खेलों के आयोजन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब पैरालिंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक किया जाएगा। पैरालंपिक खेलों का आयोजन पहले 25 अगस्त से 6 सितंबर 2020 तक होना था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे; राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष: थॉमस बाच.
  • टोक्यो 2020 के अध्यक्ष: मोरी योशीरो.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

16 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

16 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

19 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

20 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

20 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

21 hours ago