Categories: National

वित्त मंत्रालय ने ओएनजीसी विदेश लिमिटेड को अपग्रेड कर ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया

वित्त मंत्रालय ने ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ONGC Videsh Ltd) को अपग्रेड कर ‘नवरत्न’ का दर्जा दे दिया। मंत्रालय की मंजूरी के बाद ओएनजीसी विदेश अब कैटेगरी- 1 ‘मिनीरत्‍न’ से ‘नवरत्‍न’ सेंट्रल पब्लिक सेक्‍टर एंटरप्राइस (CPSE) हो गई है। CPSEs की लिस्‍ट में ओएनजीसी विदेश 14वीं नवरत्‍न कंपनी हो गई है। यह पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस सेक्‍टर की CPSE है। वित्‍त वर्ष 2023 के दौरान इसका सालाना टर्नओवर 11,676 करोड़ और नेट प्रॉफिट 1700 करोड़ रुपये रहा।

नवरत्न बनने के लिए कंपनी का पहले मिनीरत्‍न स्‍टेटस होना चाहिए। साथ ही इनके बोर्ड में चार स्‍वतंत्र निदेशक होने भी जरूरी है। इसके लावा कंपनी को नेट वर्थ, नेट प्रॉफिट, कुल उत्‍पादन लागत, मैनपावर लागत, सर्विस लागत, PBDIT जैसे कई मानकों में 100 में से 60 अंक हासिल करना जरूरी होता है।

 

‘नवरत्न’ कंपनियों की लिस्‍ट

‘नवरत्न’ कंपनियों की लिस्‍ट में भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, हिंस्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड, एमटीएनएल, नेशनल एल्‍युमीनियम कंपनी लिमिटेड, एनबीसीसी, एनएमडीसी, रेल विकास निगम लिमिटेड, राष्‍ट्रीय इस्‍पात निगम लिमिटेड, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।

 

13 महारत्न कंपनियां

लोक उद्यम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक देश में इस समय 13 महारत्न कंपनियां हैं। ‘ऑयल इंडिया’ को महारत्‍न का दर्ज दिया गया। इसी तरह, ओनएजीसी विदेश को नवरत्न का दर्ज दिए जाने के बाद देश में कुल 14 नवरत्न कंपनियां (Navratna CPSE) हो गई हैं। Miniratna I CPSE कैटिगरी में कुल 62 कंपनियां शामिल हैं। Miniratna II CPSE लिस्ट में कुल 11 नाम शामिल किए गए हैं।

 

 Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

10 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

12 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

12 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

13 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

16 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

16 hours ago