OECD ने 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.6% किया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने 2 मई 2024 को जारी अपनी नवीनतम रिपोर्ट, “इकोनॉमिक आउटलुक” में, 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। अपनी पिछली रिपोर्ट में उसने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

इसने 2025-26 के लिए भी 6.6% की विकास दर का भी अनुमान लगाया है। ओईसीडी नवीनतम अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए विकास दर की संभावना बढ़ा दी है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की अपेक्षित विकास दर को बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। ओईसीडी को उम्मीद है कि विश्व अर्थव्यवस्था 2024 में 3.1 प्रतिशत और 2025 में 3.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

 

ओईसीडी रिपोर्ट की मुख्य बातें

  • ओईसीडी के अनुसार, सार्वजनिक निवेश में वृद्धि और व्यावसायिक विश्वास में सुधार के कारण 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी निवेश बढ़ने से देश में पूंजी निर्माण को बढ़ावा मिलेगा,जिससे आर्थिक विकास दर को मजबूती मिलेगी।
  • इस रिपोर्ट में भारत से निर्यात के बढ्ने की संभावना व्यक्त की गई है जिसमे प्रमुख भूमिका सूचना प्रौद्योगिकी और परामर्श जैसे सेवा क्षेत्र के निर्यात में बढ़ोतरी होगी।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार को अपने ऋणग्रस्तता की बढ़ती समस्या का समाधान करने के लिए राजस्व में वृद्धि, व्यय दक्षता में सुधार करने की आवश्यकता है।

 

ओईसीडी के बारे में

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) बाजार आधारित अर्थव्यवस्था वाले 38 लोकतांत्रिक देशों का एक समूह है। इसकी स्थापना 1961 में हुई थी। इसकी स्थापना सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नीति मानकों को विकसित करने के लिए की गई थी।

ओईसीडी वैश्विक और क्षेत्रीय आर्थिक मुद्दों पर अनुसंधान करता है। यह अपने सदस्य देशों को आर्थिक नीतियां बनाने के लिए विश्वसनीय डेटा प्रदान करता है। वर्तमान में, ओईसीडी सदस्य देशों में दुनिया की 18 प्रतिशत आबादी, दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का तीन-पांचवां हिस्सा, विश्व व्यापार का तीन-चौथाई हिस्सा और दुनिया की कुल ऊर्जा खपत का आधा हिस्सा,सदस्य देशों के द्वारा होता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago