ओडिशा में देश का पहला राइस एटीएम लॉन्‍च

ओडिशा ने भारत की पहली चौबीसों घंटे अनाज देने वाली मशीन शुरू की है, जिसे अन्नपुर्ति ग्रेन एटीएम के नाम से जाना जाता है, जिसे राशन कार्डधारकों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ओडिशा सरकार ने इस योजना को लॉन्च कर दिया है। इसे ‘राइस एटीएम’ नाम दिया गया है। भुवनेश्वर में खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने देश के पहले राइस एटीएम का उद्घाटन किया है।

मंचेश्वर क्षेत्र के एक गोदाम में राइस एटीएम लॉन्च किया गया है। इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को व्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया है। सरकार का मानना है कि राइस एटीएम से चावल वितरण की व्यवस्था में पारदर्शित आएगी और लोगों को दर-दर की ठोकरें भी नहीं खानी होगी। सरकार ने राइस एटीएम का लाभ उठाने के लिए एक प्रक्रिया भी तय की है।

कैसे मिलेगा एटीएम से राइस?

राइस एटीएम बायोमेट्रिक है। ऐसे में कार्ड धारकों को चावल लेने के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसके बाद टच स्क्रीन डिस्प्ले पर अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। अंत में एटीएम 25 किलोग्राम तक चावल प्राप्त करने की अनुमति देता है। नए सिस्टम की वजह से सब्सिडी वाले चावल की चोरी और कालाबाजारी से संबंधित मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है।

राइस एटीएम की शुरूआत भुवनेश्वर से

फिलहाल राइस एटीएम की शुरूआत भुवनेश्वर से हुई है। अभी राइस एटीएम पायलट आधार पर लॉन्च किया गया है। आगे चलकर इसे राज्य के सभी 30 जनपदों में खोलने की योजना है। वहीं, सफल होने पर, यह मॉडल अन्य राज्यों में भी वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में शामिल किया जा सकता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago