Categories: State In News

ओडिशा में साझा क्रेडिट पोर्टल ‘सफल’ की शुरुआत

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बुधवार को किसानों के लिए एक साझा क्रेडिट पोर्टल ‘‘सफल’’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सुविधा किसानों और कृषि-उद्यमियों को 40 से अधिक बैंक के 300 से अधिक सावधि ऋण उत्पादों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी। इसे (कृषि ऋण के लिए सरलीकृत ऐप्लीकेशन) को ‘कृषक ओडिशा’ के साथ भी एकीकृत किया गया है। इस वजह से 70 से अधिक मॉडल परियोजना तक इसकी पहुंच संभव होगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

सीएम पटनायक ने कहा कि यह पोर्टल किसानों और कृषि-उद्यमियों के लिए ऋण प्रावधानों में क्रांति ला सकता है। पोर्टल की शुरुआत पर पटनायक ने कहा कि यह ऐप किसानों और कृषि-उद्यमियों के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों और लघु वित्त बैंकों से औपचारिक रूप से ऋण प्राप्त करने का एकमात्र समाधान है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल किसानों और बैंक दोनों को लाभान्वित करने के लिए ऋण आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाएगा। पटनायक ने कहा कि यह पोर्टल किसानों को उनके ऋण आवेदन के हर चरण में सूचनाएं भेजकर सूचना विषमता को भी कम करेगा। सीएम ने कहा कि ‘‘सफल’’ सरकार को राज्यों में औपचारिक ऋण की मांग और वितरण की पूरी दृश्यता प्रदान करेगा। इसके साथ ही सुनिश्चित करेगा कि योजनाएं डेटा-समर्थित तरीके से तैयार की गई हों। सीएम ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘सफल’’ ओडिशा में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने और लंबे समय में किसानों की आर्थिक शक्ति को बढ़ाने के लिए ऋण की सुविधा प्रदान करेगा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • ओडिशा राजधानी: भुवनेश्वर;
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक;
  • ओडिशा राज्यपाल: गणेशी लाल।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago