ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल’ और ‘सुमंगल पोर्टल’ नाम से दो वेब पोर्टल लॉन्च किए हैं. पूर्व पोर्टल, राज्य के योग्य छात्रों को सहज और पारदर्शी तरीके से छात्रवृत्ति लाभ प्राप्त करने में मदद करने के लिए है, जबकि बाद वाला एक अंतर-जातीय विवाह प्रोत्साहन का लाभ उठाने में लोगों की मदद करने के लिए है.
दोंन वेब पोर्टल के लाभ:
- एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ राज्य विभागों द्वारा 21 छात्रवृत्ति प्रस्तावित की जाएगी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 लाख से अधिक लाभार्थी छात्रों और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को छात्रवृत्ति पोर्टल से लाभ होगा।
- राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से, छात्रवृत्ति सीधे छात्रों के बैंक खातों में जमा की जाएगी क्योंकि पोर्टल राज्य कोष से सम्बंधित है. इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग, उच्च शिक्षा, स्कूलों और जन शिक्षा, श्रम और ईएसआई, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा, तथा कृषि विभाग के पेशेवर कार्यक्रमों को पोर्टल पर प्रशासित किया जाएगा.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- ओडिशा का मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
- ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर.
- ओडिशा का राज्यपाल: गणेशी लाल.
- ओडिशा में एयरपोर्ट्स: बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट, झारसुगुडा एयरपोर्ट, राउरकेला एयरपोर्ट, जेयपोर एयरपोर्ट और सावित्री जिंदल एयरपोर्ट.


क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिले...
नीतू समरा को Noida International Airport...
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 70...


