Apple को पीछे छोड़ एनवीडिया बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

सेमीकंडक्टर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया कॉर्प आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल को पीछे छोड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट कैप 5 जून को 3.06 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक हो गया। कंपनी सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट से पीछे है, जिसकी बाजार वैल्यू 3.10 ट्रिलियन डॉलर है। पहले दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी के पायदान पर आईफोन (iPhone) बनाने वाली एप्पल (Apple) कंपनी थी।

5 जून को एनवीडिया कॉर्प के शेयरों (Nvidia Corp Share) में तेजी आई थी, जिसके बाद कंपनी के मार्केट-कैप में भारी उछाल आया। अगर कंपनी के शेयर की बात करें तो 5 जून को एनवीडिया कॉर्प के स्टॉक 60.03 डॉलर या 5.16 फीसदी की तेजी के साथ 1,224.40 डॉलर (करीब 1,86,958 रुपये) पर बंद हुआ।

स्टॉक में तेजी के बाद एनवीडिया कॉर्प का एम-कैप (nvidia market cap) 3.01 ट्रिलियन डॉलर (करीब 251 लाख करोड़ रुपये) हो गया। वहीं, आईफोन बनाने वाली एप्पल कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3 ट्र्रिलियन डॉलर है। 5 जून को एप्पल के शेयर 195.87 डॉलर पर बंद हुआ।

एनवीडिया के शेयर के परफॉर्मेंस

एनवीडिया के शेयर ने पिछले 5 कारोबारी सत्र में 6.93 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 169.08 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2024 में अभी तक एनवीडिया के शेयर में 154.19 प्रतिशत की तेजी आई।

साल 2002 में भी एपल से आगे बढ़ा था एनवीडिया

साल 2002 में भी एनवीडिया का मार्केट कैपिटलाइजेशन एप्पल से आगे बढ़ गया था। उस साल इन दोनों कंपनियों के एम-कैप में लगभग 83,000 करोड़ रुपए से कम का अंतर था। साल 2007 में एप्पल ने पहला आईफोन (iPhone) लॉन्च किया था। आईफोन के लॉन्च के बाद एप्पल के बाजार पूंजीकरण तेजी से बढ़ा।

एनवीडिया के बारे में

एनवीडिया सेमीकंडक्टर चिप मैन्यूफेक्चर करती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर फर्म है। भारत में NVIDIA के चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। एनवीडिया टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करती है। दुनिया में इस कंपनी को ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाना जाता है। एनवीडिया की स्थापना साल 1993 में जेन्सेन हुआंग, कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोव्स्की ने की थी। इसका हेटक्वाटर कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago