Categories: State In News

कर्नाटक में हाथियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

कर्नाटक में हाथियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में हाथियों की संख्या 6,049 से बढ़कर 6,395 हो गई है। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने यह जानकारी दी। वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने मई में हुई हाथी की गणना की रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि यह साल 2017 में हुई अंतिम गणना की तुलना में 346 हाथियों की संख्या बढ़ी है। मंत्री ने बताया कि हाथियों की गणना हर पांच साल में की जाती है और पिछली गणना 2017 में हुई थी। बता दें, इस संकटग्रस्त प्रजाति की रक्षा करने के लिए 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है ताकि इनके निवास स्थल के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलायी जा सके और ये आराम से रह सके।

 

सहयोगात्मक जनगणना प्रयास

हाथियों की गणना इस साल 17 मई से 19 मई तक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में एक साथ आयोजित की गई थी। इसी अवधि में आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह की गणना हुई है। यह पहली बार है, जब इतने बड़े क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया है, यह सर्वेक्षण और रिपोर्ट बेहद सटीक और विश्वसनीय है। इस जनगणना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में हाथियों की आबादी और उनके वितरण की व्यापक समझ हासिल करना था।

 

उतार-चढ़ाव का इतिहास

Year Elephant Population
2010 5,740
2012 6,072
2017 6,049
2023 6,395 (+346)
Cumulative Rise since 2010 +655

हाथियों की गणना कैसे आयोजित की गई?

जानकारी के मुताबिक, इस गणना को कर्नाटक वन विभाग द्वारा प्रोफेसर आर सुकुमार की अध्यक्षता में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की तकनीकी सहायता से की गई थी।इसके तहत गणना का प्रारूप तैयार करना, फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण देना, गणना परिणामों के विश्लेषण और रिपोर्ट बनाना शामिल किया गया था। मंत्री ने बताया कि कर्नाटक के 32 प्रभागों के 3,400 से अधिक कर्मियों ने इस गणना में भाग लिया।

 

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुख्य बिंदु

कर्नाटक के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री: ईश्वर खंड्रे

Find More State In News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

शहीद दिवस 2026: भगत सिंह का बलिदान और प्रेरणादायक जीवन

भारत में शहीद दिवस 23 मार्च 2026 को मनाया जाता है, जिसमें भगत सिंह, शिवराम…

19 mins ago

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को यूके में अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस 2026: परंपरा, संस्कृति और एकता का उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस (International Nowruz Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह…

2 days ago

विश्व हिमनद दिवस 2026: पृथ्वी के जमे हुए जल भंडारों की सुरक्षा

विश्व हिमनद दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी…

2 days ago

फरवरी 2026 में भारत की कोर सेक्टर वृद्धि 2.3%: क्या संकेत देते हैं आंकड़े?

फरवरी 2026 में भारत के आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (Index of Eight Core Industries…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस 2026: इतिहास और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य…

2 days ago