Categories: Awards

एनटीपीसी की टीम ने 47वें आईसीक्यूसीसी-2022 में स्वर्ण पदक पुरस्कार जीता

ऊंचाहार अभ्युदय से एनटीपीसी की क्यूसी टीम ने गुणवत्ता नियंत्रण परिधि पर 47वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीक्यूसीसी-2022) में “स्वर्ण” पदक पुरस्कार जीता है। यह सम्मेलन जकार्ता में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। आईसीक्यूसीसी-2022 के लिए विषय-वस्तु “गुणवत्तापूर्ण प्रयासों के माध्यम से बेहतर निर्माण” रखी गई है। एनटीपीसी क्यूसी टीम द्वारा “एएचपी-IV के संग्रहण टैंकों का बार-बार चोक होना” विषय पर प्रस्तुति दी गई। क्यूसी टीम के सदस्य- श्री रेयाज अहमद (समन्वयक), श्री महेश चंद्र, श्री वीरेंद्र कुमार यादव और श्री लक्ष्मी कांत ने समस्याओं के अद्वितीय, व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किये हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एनटीपीसी को मार्च 2022 के दौरान वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस के 30वें सत्र में “ड्रीम एम्प्लॉयर ऑफ द ईयर” घोषित किया गया था। भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम कार्यबल को तैयार करने के लिए एनटीपीसी के प्रयासों को मान्यता तब प्राप्त हुई थी, जब एनटीपीसी को अमरीका के द एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी) द्वारा 2022 के एटीडी बेस्ट अवार्ड विजेता के रूप में चुना गया। मिलने वाले पुरस्कार तथा मान्यताएं इस बात का प्रमाण है कि एनटीपीसी में कार्य करने वाला श्रम बल विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के समान है।

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago