Categories: Uncategorized

NPCI ने आवर्ती भुगतान के लिए UPI AutoPay सुविधा का किया शुभारंभ

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payment Corporation of India-NPCI) द्वारा बार-बार किए जाने वाले भुगतान (recurring payment) के लिए UPI AutoPay सुविधा की शुरूआत की गई है। उपभोक्ता नई सुविधा से 2000. रुपये तक की राशि के मोबाइल बिल, बिजली बिल, ईएमआई भुगतान, एंटरटेनमेंट / ओटीटी सब्सक्रिप्शन, बीमा, म्यूचुअल फंड, कर्ज भुगतान, आवागमन अथवा मेट्रो का भुगतान जैसे आवर्ती भुगतान किसी भी यूपीआई ऐप के जरिये कर सकेंगे, जिसके लिये पिन की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक को 2000 से अधिक राशि राशि के भुगतान के लिये हर बार पिन की आवश्यकता होगी। UPI यूजर्स UPI ID, QR स्कैन या इंटेंट के जरिए ई-मैंडेट बना सकेंगे।
ग्राहक के लिए UPI ऐप में अब एक मैंडेट सेक्शन होगा, जहां जाकर उपभोक्ता किसी आवर्ती भुगतान की मंजूरी दे सकेंगे या उसे रोकने समेत अन्य बदलाव कर सकेंगे। साथ ही ग्राहकों के पास पिछले रिकॉर्ड देखने का विकल्प भी होगा। ग्राहक को एकल, दैनिक, साप्ताहिक, अर्द्धमासिक, मासिक, द्वैमासिक, तिमाही, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक आदि जैसे अंतराल के आधार पर करने की सुविधा दी जायेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ: दिलीप अस्बे.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago