Categories: Sports

नोवाक जोकोविच ने 92वां टूर खिताब जीता

ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले नोवाक जोकोविच ने अपने करियर का 92वां टूर खिताब खिताब जीतकर सभी को चेतावनी दे दी है। उन्होंने एडिलेड इंटरनेशनल टाइटल के फाइनल में अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को 6-7 (8), 7-6 (3), 6-4 के अंतर से हराया। इस सप्ताह जोकोविच शानदार फॉर्म में थे और कोई मैच नहीं हारे थे, लेकिन फाइनल में वह शुरुआत में संघर्ष करते दिखे। खिताबी मुकाबले में जोकोविच ने पहला सेट 6-7 के अंतर से गंवा दिया। हालांकि, बाकी दोनों सेट उन्होंने 7-6 और 6-4 के अंतर से अपने नाम किए और 92वां टूर खिताब जीता।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जोकोविच ने इस जीत के बाद कहा “यह एक अद्भुत सप्ताह रहा है और आप लोगों ने इसे और भी खास बना दिया है। जिमी कोनर्स (109), रोजर फेडरर (103) और इवान लेंडल (103) के बाद, 35 वर्षीय जोकोविच वर्तमान में ओपन एरा में (94) चौथे सबसे अधिक पुरुष एकल खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल के साथ बराबरी पर हैं। 2019 की शुरुआत के बाद से, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 34 सीधे गेम जीते हैं और कुल मिलाकर अपने पिछले 24 मैचों में से 23 जीते हैं।

 

इस मैच का पहला सेट जीतने के बाद कोर्डा अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के करीब थे। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर थी। दूसरे सेट में जब जोकोविच ने 5-6, 30/40 पर सर्विस की तब कोर्डा को सिर्फ एक अच्छे शॉट की जरूरत थी और वह खिताब के साथ-साथ जोकोविच जैसे दिग्गज को हराने का गौरव हासिल करते, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और फिर जोकोविच ने उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

21 mins ago

वैश्विक राजनीति को झटका: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…

32 mins ago

AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषाओं में शोध होगा सुलभ

पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…

2 hours ago

सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य

बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…

3 hours ago

भारत की अर्थव्यवस्था को राहत: FY26 में राजकोषीय घाटा घटकर ₹12.5 लाख करोड़

भारत की राजकोषीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है, क्योंकि वित्त वर्ष 26 के…

4 hours ago

महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी क्यों हैं प्रासंगिक?

महावीर जयंती 2026, 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान महावीर की जन्म…

5 hours ago