Home   »   89 साल की उम्र में मशहूर...

89 साल की उम्र में मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन

89 साल की उम्र में मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन |_50.1

बंगाल में प्रख्यात रवींद्र संगीत की दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में अपने घर पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। उनके निधन से यहां संगीत जगत में शोक की लहर छा गई है। सुमित्रा सेन लंबे समय से सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। वह ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनकी गायिका बेटी श्राबनी सेन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। बता दें कि सुमित्रा सेन ने ‘मेघ बोलेछे जाबो जाबो’, ‘तोमारी झारनतालार निर्जन’, ‘सखी भबोना कहारे बोले’, ‘अच्छे दुखो अच्छे मृत्यु’ जैसे मशहूर गीतों से लोगों का दशकों तक मनोरंजन किया है।

Find More Obituaries News

 

89 साल की उम्र में मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन |_60.1

FAQs

पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?

कोलकाता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *