Categories: Awards

प्रसिद्ध हिंदी लेखिका पुष्पा भारती को 33वां व्यास सम्मान मिलेगा

प्रख्यात लेखिका पुष्पा भारती को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए 2023 का व्यास सम्मान देने की घोषणा की गई है। के के बिरला फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान में चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया जाता है।

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि हिंदी साहित्य के जाने-माने विद्वान प्रो. रामजी तिवारी की अध्यक्षता में एक चयन समिति ने लेखिका की कृति का चयन किया। समिति के अन्य सदस्यों में डा. श्याम सुंदर पांडेय, अरूणा गुप्ता, प्रो अनिल राय , डा. विजया सती और के के बिरला फाउंडेशन के निदेशक डा. सुरेश ऋतुपर्ण शामिल हैं।

 

किताब 2016 में प्रकाशित

भारती ने अपने संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ में विभिन्न साहित्यकारों , विशेषत: हिंदी के चोटी के साहत्यकारों से संबंधित अविस्मरणीय संस्मरणों को रेखांकित किया है जिनमें माखनलाल चतुर्वेदी, अज्ञेय, महादेवी वर्मा, निराला, राही मासूम रजा, कमलेश्वर एवं कई अन्य शामिल हैं। यह किताब 2016 में प्रकाशित हुई थी।

 

व्यास सम्मान की शुरुआत

व्यास सम्मान चयन वर्ष से ठीक पहले 10 वर्ष की अवधि में प्रकाशित किसी भी भारतीय नागरिक की हिंदी की एक उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को भेंट किया जाता है। व्यास सम्मान की शुरुआत 1991 में की गई थी।

 

साहित्य भूषण समेत अन्य सम्मान से सम्मानित

11 जून, 1935 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में जन्मीं भारती की ‘शुभागता’, ‘ढाई आखर प्रेम के’, ‘सरस संवाद’, ‘सफर सुहाने’ समेत कई अन्य किताबें पाठकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुई हैं। लेखिका महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी सम्मान 2008, हिंदी सेवा सम्मान-कालिदास अकादमी, उज्जैन और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के साहित्य भूषण समेत अन्य सम्मान से सम्मानित की जा चुकी हैं।

अब से पहले यह सम्मान डा. रामविलास शर्मा, डा. शिवप्रसाद सिंह, गिरिजा कुमार माथुर, डा. धर्मवीर भारती, चित्रा मुद्गल, मृदुला गर्ग, मन्नू भंडारी और डा. ज्ञान चतुर्वेदी समेत विभिन्न साहित्यकारों को प्रदान किया जा चुका है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago