Categories: AwardsCurrent Affairs

Nobel Prize 2024: अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का एलान; डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को सम्मान

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया है। आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाला स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया है। विजेताओं को यह सम्मान संस्थाएं कैसे बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं, पर अध्ययन के लिए दिया गया है।

कौन हैं डारोन एसमोग्लू?

कामेर डारोन ऐसमोग्लू अर्मेनियाई मूल के एक तुर्की-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वे 1993 से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ा रहे हैं। वहां वे वर्तमान में अर्थशास्त्र के एलिजाबेथ और जेम्स किलियन प्रोफेसर हैं। उन्होंने 2005 में जॉन बेट्स क्लार्क पदक प्राप्त किया, और 2019 में उन्हें एमआईटी ने प्रोफेसर के रूप में नामित किया।

कौन हैं साइमन जॉनसन?

साइमन एच. जॉनसन एक ब्रिटिश अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। उनका जन्म 16 जनवरी, 1963 को हुआ। वे एमआईटी स्लोअन स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में उद्यमिता के रोनाल्ड ए. कर्ट्ज प्रोफेसर हैं। इसके साथ ही जॉनसन पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में सीनियर फेलो हैं।

कौन हैं जेम्स ए रॉबिन्सन?

1960 में पैदा हुए जेम्स एलन रॉबिन्सन एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिक वैज्ञानिक हैं। वह वर्तमान में ग्लोबल कॉन्फ्लिक्ट स्टडीज के रेवरेंड डॉ. रिचर्ड एल. पियर्सन प्रोफेसर और शिकागो विश्वविद्यालय के हैरिस स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर हैं।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। बता दें कि अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अर्थशास्त्र पुरस्कार का उल्लेख नहीं किया था। स्वेरिग्स रिक्सबैंक ने 1968 में पुरस्कार की स्थापना की और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज को 1969 में शुरू होने वाले आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार विजेताओं के चयन का कार्य दिया गया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

1 day ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

1 day ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

1 day ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

1 day ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago