Categories: Uncategorized

NLCI की तीन 100 मेगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

रेलवे, कोयला, वित्त और कंपनी मामलों के केंद्रीय मंत्री श्री पियुष गोयल ने व्यावसायिक संचालन के लिए नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLCIL) की तीन 100 मेगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और इन परियोजनाओं को तमिलनाडु में राष्ट्र को समर्पित किया.

प्रत्येक 100 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाले सौर ऊर्जा परियोजनाओं को 1300 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था, जिसमें 15 साल के लिए ऑपरेशन और रखरखाव लागत शामिल है. इन इकाइयों से उत्पादित बिजली तमिलनाडु पावर जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (TANGEDCO) को 4.41 रुपये प्रति यूनिट की लागत से दी जाएगी.

NLCILऔर अन्ना विश्वविद्यालय ने एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए. एमओयू 2700 किलो कैलोरी से 4350किलो कैलोरी तक कैलोरिक वैल्यू बढ़ाने के लिए लिग्नाइट के सौर को शुष्क करने पर एक पायलट परियोजना स्थापित करने में मदद करेगा. पायलट परियोजना की लागत 2 करोड़ रुपये 69 लाख है.
स्रोत-प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य-
  • NLCIL एक ‘नवरत्न’ लाभ कमाने वाली, भारत सरकार एंटरप्राइज है जो लिग्नाइट के खनन और लिग्नाइट आधारित थर्मल पावर प्लांट्स के माध्यम से बिजली उत्पादन करती है.
  • तमिलनाडु के नेवेली में लिग्नाइट इकठ्ठा करने की खोज के बाद, 1956 में भारत सरकार द्वारा NLCIL की स्थापना की गई थी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

7 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago