नीति आयोग की महिला उद्यमी प्लेटफार्म ने महिला उद्यमियों को सहायता प्रदान करने और उनके सामने आने वाली वित्तीय-संबंधी चुनौतियों का समाधान करने के लिए वित्तीय संस्थानों और सामाजिक संगठनों के साथ आशय पत्र (SoIs) पर हस्ताक्षर किए हैं. एसओआई को श्री महिला सेवा सहकारी बैंक लिमिटेड, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड, श्रीमंत शंकर मिशन और सेल्फ एम्प्लॉयड विमेन एसोसिएशन (SEWA) के साथ शामिल किया गया था.
अपने सहयोगी संगठनों के माध्यम से, WEP का लक्ष्य अवसरों का निर्माण करना और महिलाओं को उनकी उद्यमशील आकांक्षाओं को समझने, अभिनव पहल को बढ़ाने में मदद करने और उनके व्यवसायों के लिए टिकाऊ और दीर्घकालिक रणनीतियों को चुनने में सहायता करना है.
स्रोत-डीडी न्यूज़
SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य-
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर WEP की स्थापना महिलाओं के उद्यमियों की संख्या में वृद्धि करने के लिए की गई थी जो एक नया और सशक्त भारत बनाएंगी.
- NITI- National Institution for Transforming India.
- नीति आयोग उपाध्यक्ष-राजीव कुमार, सीईओ-अमिताभ कान्त.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


