Categories: Uncategorized

नीति आयोग ने ज़ारी किया ‘बैटरी स्वैपिंग नीति 2022’ का मसौदा

 

नीति योग (NITI Aayog) ने एक मसौदा बैटरी स्वैपिंग नीति ज़ारी की है। इस नीति के तहत पहले चरण में बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क के विकास के लिए 40 लाख से अधिक आबादी वाले सभी महानगरीय शहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। दूसरे चरण में राज्यों की राजधानियों, केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यालय और 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों जैसे सभी प्रमुख शहरों को कवर किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इसके अंतर्गत विकास कर रहे शहरों में दोपहिया और तिपहिया वाहनों को महत्व दिया गया है। मसौदा नीति के अनुसार, स्वैपेबल बैटरी वाले वाहनों को बिना बैटरी के बेचा जाएगा, जिससे संभावित इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीददारों को कम ख़रीद लागत का लाभ मिलेगा।

बैटरी स्वैपिंग क्या है (What is Battery Swapping)?

  • बैटरी स्वैपिंग एक विकल्प है जिसमें चार्ज की गई बैटरी से डिस्चार्ज बैटरी का आदान-प्रदान करना शामिल है। बैटरी स्वैपिंग वाहन और ईंधन (इस मामले में बैटरी) को डी-लिंक करती है और इसलिए वाहनों की अग्रिम लागत को कम करती है।
  • बैटरी स्वैपिंग सामान्यतः छोटे वाहनों जैसे 2 और 3 पहिया वाहनों के लिए उपयोग की जाती है। दरअसल इनमें छोटी बैटरी होती हैं जिन्हें अन्य ऑटोमोटिव सेगमेंट की तुलना में स्वैप करना आसान होता है, इसे यंत्रवत् रूप से कार्यान्वित किया जा सकता है।
  • बैटरी स्वैपिंग चार्जिंग की तुलना में तीन प्रमुख लाभ प्रदान करती है: यह समय, स्थान और लागत-कुशल है, बशर्ते प्रत्येक स्वैपेबल बैटरी सक्रिय रूप से उपयोग की जाती है।
  • इसके अलावा, बैटरी स्वैपिंग अभिनव और टिकाऊ व्यापार मॉडल जैसे “बैटरी ऐज़ ए सर्विस (Battery As a Service)” के लिए एक समान अवसर प्रदान करता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे (Important takeaways for all competitive exams):

  • नीति आयोग का गठन: 1 जनवरी, 2015;
  • नीति आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • नीति आयोग के अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी;
  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष: सुमन बेरी;
  • नीति आयोग के सीईओ: अमिताभ कांत

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago