Categories: Uncategorized

नीति आयोग और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

लद्दाख में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए नीति आयोग और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर नीति आयोग के वरिष्‍ठ सलाहकार डॉ. योगेश सूरी तथा लद्दाख के उपराज्‍यपाल के सलाहकार उमंग नरूला ने हस्‍ताक्षर किए। इस समझौते का निष्पादन नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की उपस्थिति में किया गया।
इस समझौते के तहत, नीति आयोग अपनी प्रमुख पहल ‘बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए राज्‍यों को विकास सहायता सेवाएं (डेवलपमेंट सपोर्ट सर्विसेज टू स्टेट्स टू इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स-D3S-i)’ ’के माध्यम से इस केन्‍द्र शासित प्रदेश के प्रशासन का सहयोग करेगा। D3S-i, नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
नीति आयोग इस भागीदारी के अंतर्गत उच्च-प्रभाव वाली परियोजनाओं की पहचान करने, परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने, संरचनात्मक स्तर के मुद्दों को संबोधित करने और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए विकास के अद्वितीय मॉडल तैयार करने पर जोर देगा।
नीति आयोग की D3S-i परियोजना का मुख्य उद्देश्य पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) परियोजना को तैयार करना है। 2018 में, परियोजना का चरण पहला पूरा हुआ था। पहले चरण के अंतर्गत, राज्यों द्वारा प्रस्तुत की गई 400 परियोजनाओं में से 10 परियोजनाओं का चयन किया गया था। वर्ष 2018-19 में पूरा हुए द्वितीय चरण में चयनित परियोजनाएं लेनदेन चरण में पहुंच गईं हैं।

नीतियों के लिए की गई तैयारी:

  • रणनीतिकारों ने  एक तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट भी तैयार की हैं।
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विशेष रूप से पर्यटन, सौर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में परियोजनाओं की पहचान और विकास के लिए पेशेवर टीम तैनात की जा सकती है।

उठाए गए अन्य कदम:

  • रणनीतिकारों ने राज्य सरकारों के लिए एकीकृत पोस्ट-फसल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और एकीकृत समुदाय-आधारित सूक्ष्म सिंचाई बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए निवेशक परामर्श आयोजित किया गया।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • NITI Aayog: National Institution for Transforming India.
  • नीति आयोग के CEO: अमिताभ कांत, उपाध्यक्ष: राजीव कुमार

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

13 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

13 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

14 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

14 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

15 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

16 hours ago