Categories: Uncategorized

निर्मला सीतारमण ने जी20 देशों के FMCBG की दूसरी बैठक में लिया भाग

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 के वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (Finance Ministers and Central Bank Governors) की दूसरी बैठक के वर्चुअल सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जी20 के वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की दूसरी बैठक सऊदी अरब की अध्यक्षता में की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य COVID-19 महामारी के गहराते संकट के बीच वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण पर चर्चा करना था।
जी20 वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (FMCBG) की दूसरी बैठक की मुख्य बाते:
  • केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सतत रूप से व्यापक आर्थिक स्थिरता को बरकरार रखते हुए लोगों के जीवन एवं आजीविका की रक्षा करने में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की भूमिका पर जोर दिया।
  • साथ ही, उन्होंने बैठक के दौरान, समाज के कमजोर तबकों को त्वरित, समय पर और लक्षित सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण उपायों को भी साझा किया।
  • इसके अलावा जी20 सदस्यों ने जीवन की रक्षा करने, लोगों की नौकरियों और आय की रक्षा करने, वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने, विकास को पुनर्जीवित करने एवं काफी तेजी से पुन: विकास पथ पर अग्रसर होने के लिए कोविड -19 का मुकाबला करने के लिए एक कार्य योजना भी साझा की है।
  • इस साझा कार्य योजना का उद्देश्य आत्मविश्वास को बहाल करना, सहायता की आवश्यकता वाले देशों को सहायता प्रदान करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य और वित्तीय उपायों पर समन्वय बनाना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के व्यवधान को कम करना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

सबसे ज्यादा ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता कौन हैं?

फिल्मों की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से…

7 hours ago

भारत ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में 208 पदक जीते

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में…

7 hours ago

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026: भारत में 16 मार्च को क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 (National Vaccination Day 2026) भारत में हर वर्ष 16 मार्च को…

7 hours ago

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…

8 hours ago

कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…

8 hours ago

मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का निधन, फैंस के बीच दुख भरी खबर

प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…

9 hours ago