Categories: Economy

9 राज्यों में महंगाई दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

नवंबर महीने में 9 राज्यों में महंगाई दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक रही है। नवंबर में जहां औसत भारतीय ग्राहकों की आजीविका की लागत पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.55 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं ओडिशा में यह 7.65 प्रतिशत राजस्थान में 6.99 प्रतिशत, हरियाणा में 6.78 प्रतिशत बढ़ी है।

बिहार, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी महंगाई दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही है और इन राज्यों में कीमतों में बढ़ोतरी 5.56 प्रतिशत से 6.54 प्रतिशत के बीच रही है। भारत की कुल मिलाकर महंगाई दर सभी विकसित देशों की तुलना में ज्यादा है। अक्टूबर में ब्रिटेन में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत, अमेरिका में 3.2 प्रतिशत रही है, वहीं जापान में यह 3.3 प्रतिशत थी।

 

फ्रांस में 3.8 प्रतिशत बढ़ी

जर्मनी में कीमत 2.3 प्रतिशत और फ्रांस में 3.8 प्रतिशत बढ़ी है। जापान को छोड़कर अन्य सभी विकसित देशों में महंगाई दर में अक्टूबर में कमी आई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में खाद्य वस्तुओं की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत है।

 

मसालों की महंगाई में वृद्धि

मसालों की महंगाई में सालाना आधार पर 21.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा दाल और उसके उत्पादों में 20.23 प्रतिशत, सब्जियों में 17.7 प्रतिशत और फलों की महंगाई में 10.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अनाज और उसके उत्पादों की मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 10.27 प्रतिशत रही। हालांकि, तेल और वसा के खुदरा दाम में 15 प्रतिशत की गिरावट आई।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति

एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति 5.85 प्रतिशत रही, जबकि शहरी केंद्रों में यह 5.26 प्रतिशत रही। इससे महंगाई का राष्ट्रीय औसत 5.55 प्रतिशत रहा। भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है। उसे दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ इसे चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

 

महंगाई ओड़िशा में सबसे ज्यादा

आरबीआई ने पिछले सप्ताह मौद्रिक नीति समीक्षा में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष में 5.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया है। राज्यों में महंगाई ओड़िशा में सबसे ज्यादा 7.65 प्रतिशत रही। इसके अलावा, बिहार, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से अधिक रही।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

7 hours ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

7 hours ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

8 hours ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

8 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

9 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

10 hours ago