Categories: Uncategorized

निकारागुआ ISA समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला बना 87 वां देश

मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ गणराज्य अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 87 वां देश बन गया है। इस समझौते पर हस्ताक्षर संयुक्त राष्ट्र में निकारागुआ के स्थायी प्रतिनिधि जैमे हर्मिडा कैस्टिलो द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी मिशन पर किए गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में:

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का आगाज नवंबर 2015 में पेरिस में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति हॉलैंड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था.
  • यह पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन के लिए एक प्रमुख वैश्विक पहल है, जिसमें सौर ऊर्जा इकाइयों को तेजी से स्थापित करने की कल्पना की गई है।
  • 6 दिसंबर 2017 को गठबंधन एक संधि आधारित अंतर सरकारी निकाय बन गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • निकारागुआ की राजधानी: मैनागुआ.
  • निकारागुआ की मुद्रा: निकारागुआ कॉर्डोबा.
  • निकारागुआ के राष्ट्रपति: डैनियल ओर्टेगा.
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

3 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

3 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

3 hours ago

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

4 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

4 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

4 hours ago