Categories: Uncategorized

NHAI ‘पूरी तरह से डिजिटल’ होने वाला बना निर्माण क्षेत्र का पहला संगठन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India)पूरी तरह डिजिटल’ होने वाला निर्माण क्षेत्र का पहला संगठन बन गया है। NHAI ने यूनिक क्लाउड आधारित एवं आर्टिफिासियल इंटेलीजेंस संचालित बिग डाटा एनालिटिक्स प्लेटफार्म-डाटा लेक एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट साफ्टवेयर को खतरनाक कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए लॉन्च किया है। अब NHAI के कर्मचारी बिना किसी शारीरिक संपर्क और भौतिक रूप से फाइलों को छूए बगैर बिना डर के काम कर रहे हैं।
एनएचएआई के समस्त अधिकारियों की कार्य प्रक्रिया को मैनुअल से ऑनलाइन पोर्टल आधारित में रूपांतरित किया गया है, जिसमें ‘कार्य प्रक्रिया के साथ घटनाओं के विषय’ और ‘तैयार प्रणाली’ सहित कुल कार्य निष्पादन गतिविधियों को डिजाइन भी किया गया है। सभी परियोजना दस्तावेजीकरण, अनुबंधात्मक निर्णय एवं मंजूरी अब केवल पोर्टल के जरिये ही किए जा रहे हैं। संपूर्ण परियोजना दस्तावेज एवं पत्र व्यवहार जीआईएस टैगिंग एवं यूनिक प्रोजेक्ट आईडी के साथ लिंक्ड क्लाउड आधारित ‘डाटा लेक‘ में डिजिटल फौर्मेट में स्टोर्ड रहेंगे जिससे कि जब कभी किसी भी लोकेशन से आवश्यकता पड़े तो प्रोजेक्ट डाटा को आसानी से पुनर्प्राप्त किया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.
  • NHAI स्थापित: 1988.
  • NHAI के अध्यक्ष: सुखबीर सिंह संधू.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

12 mins ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

27 mins ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

3 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

4 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

5 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

5 hours ago