Categories: Appointments

न्यूयॉर्क के पहले अश्वेत मुख्य न्यायाधीश बने रॉवन विल्सन

अमेरिका में न्यूयॉर्क की सीनेट ने राज्य के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रॉवन विल्सन की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। वह राज्य के पहले अश्वेत मुख्य न्यायाधीश होंगे। इससे दो महीने पहले सदस्यों ने अदालत के शीर्ष पद के लिए गवर्नर कैथी होचुल के शुरुआती उम्मीदवार को खारिज कर दिया था। विल्सन साल 2017 से न्यूयॉर्क की शीर्ष अदालत ‘कोर्ट ऑफ अपील’ में एसोसिएट न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रहे हैं। होचुल ने उन्हें इस महीने की शुरुआत में सात सदस्यीय न्यायालय की अगुवाई करने और राज्य की न्याय व्यवस्था की निगरानी के लिए चुना था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इसके बाद सीनेट ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। राज्य सीनेटर ब्रैड हॉयलमैन-सिगल ने सदन में कहा कि न्यायाधीश विल्सन ने साबित किया है कि वह राष्ट्र में और कोर्ट ऑफ अपील के इतिहास में सबसे विचारशील न्यायाधीशों में से एक हैं। ब्रैड हॉयलमैन-सिगल राज्य सीनेट की न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पहले गवर्नर होचुल ने हेक्टर लासेल को चुना था लेकिन सीनेट के सदस्यों ने अपील न्यायाधीश के तौर पर उनके द्वारा दिए फैसलों के लिए उनकी अलोचना की थी। अप्रत्याशित कदम के तौर पर फरवरी में सीनेट ने लासेल की उम्मीदवारी खारिज कर दी थी।

Find More Appointments Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago