जम्मू और कश्मीर के चुनावी नक्शे को पुनः तैयार करने वाले तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग ने अपने दो साल के कार्यकाल के समाप्त होने से बमुश्किल एक दिन पहले अपने अंतिम निर्णय में कश्मीर संभाग के लिए 47 और जम्मू के लिए 43 विधानसभा सीटों का आवंटन किया। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पैनल द्वारा अंतिम फैसले को मंजूरी देने के बाद, एक गजट अधिसूचना ज़ारी की गई की गयी जिसमें जम्मू को छह अतिरिक्त सीटें और कश्मीर को एक और सीट दी गयी। जम्मू में 37 विधानसभा क्षेत्र थे और कश्मीर में पुनर्गठन से पहले 46 थे। अब केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 हो गई।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
तंगमर्ग का नाम बदलकर गुलमर्ग, ज़ूनीमार का नाम जैदीबल, सोनवार का नाम बदलकर लाल चौक, पद्दर का नाम बदलकर पद्दर-नागसेनी, कठुआ उत्तर का नाम जसरोटा, कठुआ दक्षिण का नाम कठुआ, खुर का नाम छंब, महोरे का नाम बदलकर गुलाब किया गया है। आयोग ने जन सुनवाई में कश्मीरी प्रवासियों और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के विस्थापितों की बात सुनी।
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…