Categories: Uncategorized

नई दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग का किया गया आयोजन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 वां संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग (Joint Ministerial Commission) नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारत की ओर से रेल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया की सरकार ओर से व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री माननीय सीनेटर साइमन बर्मिंघम ने दो देशों के बीच आयोजित संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की संयुक्त अध्यक्षता की थी।
इस सत्र में मत्स्य पालन, राजस्व, वाणिज्य, कृषि, उद्योग और आंतरिक व्यापार के संवर्धन विभाग (DPIIT) और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग के दौरान किए गए समझौतें:
  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (Comprehensive Economic Cooperation Agreement) के पुनरुद्धार के जरिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया.
  • दोनों देश व्यापार बढ़ाने के लिए दोनों दिशाओं में बाजार पहुंच के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सहमत हुए.
  • दोनों देश शैक्षिक योग्यता की पारस्परिक मान्यता पर काम करने के लिए सहमत हुए.
  • दोनों देश ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीधी उड़ानों को बढ़ाने के सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए.

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रेलिया राजधानी: कैनबरा; मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

9 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

10 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

10 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

11 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

11 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

12 hours ago