भारत और नेपाल के बीच पर्यटन सहयोग पर संयुक्त कार्यकारी दल की दूसरी बैठक नेपाल के काठमांडू में संपन्न हुई. दोनों पक्ष बौद्ध और रामायण सर्किट और एडवेंचर पर्यटन को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने पर सहमत हुए. बैठक में उद्योग के नेतृत्व वाले भारत नेपाल पर्यटन फोरम की स्थापना का भी फैसला किया गया.
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव, पर्यटन मंत्रालय सुमन बिल्ला ने किया था, जबकि नेपाली पक्ष का नेतृत्व संयुक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन और नागरिक उड्डयन घनश्याम उपाध्याय ने किया था.
स्रोत-दि हिन्दू
SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य-
- खड़गा प्रसाद शर्मा ओली नेपाल के वर्तमान प्रधान मंत्री हैं.
- बिद्या देवी भंडारी नेपाल की वर्तमान राष्ट्रपति और नेपाली सेना की प्रमुख कमांडर हैं.
- नेपाली रुपया नेपाल की मुद्रा है.
- काठमांडू नेपाल की राजधानी है.



भारत का कौन-सा श...
भारत का पहला पू...
World Red Cross Day 2026: क्यो...


