Categories: Current AffairsSports

नील वैगनर ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर नील वैगनर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा की है। कोच गैरी स्टीड के साथ बातचीत के बाद वैगनर ने यह भावुक फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट सीरीज से 48 घंटे पहले वैगनर ने अपने संन्यास का ऐलान किया। लेफ्ट आर्म पेसर नील वैगनर का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था। वह 2008 में ओटागो के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए डुनेडिन चले गए। लेफ्ट आर्म पेसर ने 2012 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था।

न्यूजीलैंड के आक्रामक तेज गेंदबाज नील वैगनर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे उनका 12 साल पुराना टेस्ट करियर खत्म हो गया है, जिसके दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के लिए 64 टेस्ट खेले और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जिताने में मदद की थी। बता दें 37 साल के वैगनर 29 फरवरी से वेलिंगटन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे और क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया जाएगा।

 

नील वैगनर का शानदार करियर

साउथ अफ्रीका में जन्मे नील वैगनर ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए कुल 64 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 52.7 की स्ट्राइक रेट के साथ 27.57 की औसत से 260 विकेट लिए। बता दें 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में केवल सर रिचर्ड हैडली का टेस्ट स्ट्राइक रेट नील वैगनर से बेहतर है। वहीं, नील वैगनर टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें नंबर पर हैं। हालांकि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago