Categories: Current AffairsSports

Neeraj Chopra ने किया सीजन का बेस्ट थ्रो, लुसाने डायमंड लीग में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

भारत के स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2024 में सीजन का बेस्ट थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने इसी महीने 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर का थ्रो करते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया था, लेकिन लुसाने में उन्होंने इस सीजन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और 89.49 मीटर भाला फेंका जो उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो साबित हुआ।

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2024 में अपना बेस्ट थ्रो छठे प्रयास में फेंका, लेकिन वो 90 मीटर का बैरियर पार नहीं कर पाए और अपने पर्सनल रिकॉर्ड को भी तोड़ने से चूक गए, लेकिन पेरिस ओलंपिक में उन्होंने जो थ्रो किया था इस बार उन्होंने अपने भाले को उससे आगे जरूर पहुंचा दिया। जैवलीन थ्रो इवेंट (तीसरे लेग) के फाइनल में नीरज दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन पहले स्थान पर ग्रेनाड के पीटर एंडरसन रहे जिन्होंने 90.61 मीटर भाला फेंका। वहीं तीसरे नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे जिन्होंने 87.08 मीटर भाला फेंका।

लुसाने में नीरज चोपड़ा के थ्रो

  • पहला थ्रो – 82.10 मीटर
  • दूसरा थ्रो – 83.21 मीटर
  • तीसरा थ्रो – 83.13 मीटर
  • चौथा थ्रो – 82.34 मीटर
  • पांचवां थ्रो – 85.58 मीटर
  • छठा थ्रो – 89.49 मीटर

भविष्य की योजनाएँ और चोट प्रबंधन

अपने करियर पर विचार करते हुए, चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के बाद अपने सीज़न को जारी रखने के महत्व पर ध्यान दिया और बताया कि चोट ने उनके प्रदर्शन को कैसे प्रभावित किया है। वह अपनी कमर की चोट का प्रबंधन करते हुए सीज़न पूरा करने की योजना बना रहे हैं और भारत लौटने पर उपचार पर विचार करेंगे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago