Categories: Current AffairsSports

नीरज चोपड़ा ने जीता ‘एनसी क्लासिक 2025’ का खिताब

भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बीते शनिवार को अपने नाम पर आयोजित पहले ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट का शानदार आगाज करते हुए खिताब जीत लिया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नीरज ने 86.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा मान्यता प्राप्त गोल्ड लेवल टूर्नामेंट थी, जो भारत में पहली बार जैवलिन थ्रो पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय आयोजन रहा। इसमें कुल 12 एथलीटों ने भाग लिया। केन्या के जूलियस येगो ने 84.51 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में 82.99 मीटर की दूरी तय कर बढ़त बना ली। तीसरे प्रयास में उन्होंने 86.18 मीटर का थ्रो कर सभी को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने क्रमश: 84.07 मीटर और 82.22 मीटर के थ्रो किए, जबकि एक थ्रो फिर से फाउल रहा।

नीरज चोपड़ा ने क्या कहा?

खिताब जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, “बेंगलुरु का बहुत-बहुत धन्यवाद। आज हवा का रुख हमारे लिए विपरीत था, जिससे थ्रो की दूरी प्रभावित हुई, लेकिन अनुभव बहुत अलग था क्योंकि इस बार मुझे केवल प्रतिस्पर्धा ही नहीं, कई अन्य आयोजन जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ीं। हम इस टूर्नामेंट में भविष्य में और स्पर्धाएं जोड़ने की कोशिश करेंगे। मैं बहुत खुश हूं कि मेरा परिवार भी आज यहां मौजूद था।”

युवाओं को प्रेरित करने के लिए भी एक बड़ा कदम

गौरतलब है कि ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ को जेएसडब्लू स्पोर्ट्स और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स ने आधिकारिक मान्यता दी थी। यह टूर्नामेंट न केवल भारत के खेल परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

22 hours ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

23 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

24 hours ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

1 day ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

1 day ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

1 day ago