Categories: Business

NDTV की प्रमोटर कंपनी ने अडानी ग्रुप के VCPL को ट्रांसफर किए 99.5% शेयर

मीडिया फर्म नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) की प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग ने  कहा कि उसने अपनी इक्विटी पूंजी के 99.5 प्रतिशत शेयरों को अडानी समूह के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) को हस्तांतरित कर दिया है। अडानी इंटरप्राइजेज़ ने अपने एक बयान में कहा कि एनडीटीवी की मालिकाना कंपनी आरआरपीआर अडानी समूह की सहायक कंपनी वीसीपीएल को अपनी 99.5% इक्विटी जारी करने के लिए सहमत है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

शेयरों के हस्तांतरण से अडानी समूह को NDTV में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का नियंत्रण मिल जाएगा। इसके साथ ही पोर्ट-टू-पावर समूह मीडिया फर्म में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए भी एक खुली पेशकश कर रहा है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार 22 नवंबर को शुरू हुई खुली पेशकश में अब तक 53 लाख शेयर या 31.78 फीसदी शेयरों की पेशकश की जा चुकी है।

 

अडानी समूह की फर्म की ओर से पेशकश का प्रबंधन करने वाली फर्म जेएम फाइनेंशियल ने एक नोटिस में कहा कि यह पेशकश पांच दिसंबर को बंद होगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने सात नवंबर को प्रस्तावित 492.81 करोड़ रुपये की खुली पेशकश को मंजूरी दी थी। खुली पेशकश के तहत 294 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 1.67 करोड़ शेयरों की पेशकश की जा रही है।

Find More Business News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago