Categories: Business

अदाणी ग्रुप ने रॉय दंपती से 27.26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की

अदाणी समूह ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय राॅय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास मौजूद 27.26 फीसदी शेयरों की हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। अदाणी एंटरप्राइजेज की ओर से इसकी जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से कहा गया है कि कंपनी की परोक्ष सब्सिडियरी और एनडीटीवी के प्रवर्तक ग्रुप में शामिल आरआरपीआर ने मीडिया हाउस के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय की 27.26 फीसदी हिस्सेदारी का परस्पर अंतरण के माध्यम से अधिग्रहण कर लिया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें कि बीते 23 दिसंबर को मीडिया हाउस शुरू करने वाले रॉय दंपती ने कहा था कि से अपनी बची हुई 32.26 फीसदी की हिस्सेदारी में से 27.26 फीसदी अदाणी समूह को बेच देंगे। अदाणी समूह ने राॅय दंपती से उनकी हिस्सेदारी 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है। ऐसे में इस भाव पर 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री से रॉय दंपती को 602.30 करोड़ रुपये हासिल हो सकते हैं।

 

अदाणी एंटरपाइजेज ने शेयर बाजार को सूचना दी है कि उसकी सब्सिडियरी इकाई विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के पास एनडीटीवी में 8.27 प्रतिशत की हिस्सेदारी है जबकि आरआरपीआर के पास 29.18 फीसदी हिस्सेदारी है। ताजा अधिग्रहण के साथ आरआरपीआर के पास एनडीटीवी में 56.45 फीसदी की हिस्सेदारी हो जाएगी।

 

अदाणी समूह की तरफ से कहा गया है कि इस अधिग्रहण को ब्लॉक डील व्यवस्था के तहत अंतिम रूप दिया गया है। इस तरह अब अदाणी समूह को एनडीटीवी में मेजॉरिटी स्टेक हासिल हो गया है। कुछ समय पूर्व ही रॉय दंपती ने ग्रुप में अपना सबसे बड़ा शेयरधारक होने का दर्जा गंवा दिया था।

 

बता दें कि अदाणी समूह ने रॉय दंपती की समर्थित कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग कंपनी के जरिए पहले 29.18 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। उसके बाद समूह ने सार्वजनिक शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुला ऑफर दिया था। इस खुले ऑफर के जरिए अदाणी ग्रुप ने 8.26 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की। इसके बाद समूह की एनडीटीवी में कुल हिस्सेदारी बढ़कर 37.44 प्रतिशत हो गई थी। उसके बाद राधिका रॉय और प्रणय रॉय की ओर से अपनी 32.26 फीसदी हिस्सेदारी में से 27.26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का घोषणा किया गया था।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago