Categories: Business

NCLT ने इस विलय को लेकर दी अपनी मंजूरी

देश के दो सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन (Multiplex Chain) पीवीआर और आईनॉक्स चेन (PVR-INOX Chain) का विलय होने वाला है। अब इस विलय को लेकर एक बड़ा अपडेट (PVR-Inox Merger Update) आ गया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (National Company Law Tribunal) की बॉम्बे बेंच ने दोनों मल्टीप्लेक्स चेन यानी पीवीआर लिमिटेड (PVR Limited) और आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के विलय के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस मंजूरी के बाद इन मल्टीप्लेक्स चेन का नाम पीवीआर-आईनॉक्स (PVR-INOX) हो जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा फिल्म Exhibitor बन जाएगा। दोनों के विलय के बाद इस कंपनी के कुल 1,546 स्क्रीन होंगे जो 341 प्रॉपर्टी और 109 शहरों में फैले हुए हैं। आपको बता दें कि पहले से बने थिएटर का नाम पीवीआर और आईनॉक्स ही रहेगा और जो नए थिएटर बनाए जाएंगे उनका नाम ही पीवीआर-आईनॉक्स (PVR-INOX) रखा जाएगा।

 

इस मर्जर के बाद कंपनी देशभर में कई नए स्क्रीन्स शुरू करेगी और इसकी संख्या को 1,500 से बढ़ाकर 3,000 से 4,000 तक करने का प्लान है। कंपनी अगले पांच साल में स्क्रीन की संख्या को दोगुना से ज्यादा करने की प्लानिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि हम हर साल देशभर में 200 से 250 स्क्रीन नए शुरू किए जाएंगे। भारत के अलावा पीवीआर श्रीलंका में भी ऑपरेट करता है और इसके कुल 9 मल्टीप्लेक्स देश में संचालित होते हैं।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…

4 hours ago

कौन हैं आशा शर्मा? जो संभालेंगी Microsoft Gaming की कमान

माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…

5 hours ago

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

5 hours ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

5 hours ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

6 hours ago