Categories: Uncategorized

NCERT और रोटरी इंडिया ने ई-सामग्री प्रसारित करने के लिए किया समझौता

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के मार्गदर्शन और सहयोग से रोटरी इंडिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के साथ डिजिटल रूप से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। NCERT के सभी टीवी चैनलों पर कक्षा 1-12 के लिए प्रसारित होने वाली ई-शिक्षण सामग्री के लिए समझौता ज्ञापन पर डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य ई-लर्निंग को अधिक रचनात्मक बनाना और एनसीईआरटी द्वारा अनुमोदित सामग्री की ई-लर्निंग के माध्यम से पूरे देश के बच्चों तक पहुंच को सुनिश्चित करना है।
एमओयू के तहत, रोटरी इंटरनेशनल, विद्या दान 2.0 के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 के सभी विषयों के लिए एनसीईआरटी को हिंदी भाषा में ई-कंटेंट उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा यह शिक्षक प्रशिक्षण (पेशेवर विकास सहित) सामग्री भी उपलब्ध कराएगा।
समझौते की विस्तृत जानकारी:
  • NCERT TV टाई-अप: NCERT के बारह राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों के माध्यम से कक्षा 1-12 के लिए पाठ्यक्रम मॉड्यूल का प्रसारण किया जाएगा.
  • दीक्षा ऐप टाई-अप: एक ही समय में, भारत सरकार के राष्ट्रीय मोबाइल ऐप, दीक्षा के माध्यम से ई-लर्निंग मॉड्यूल भी उपलब्ध होंगे.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक: हृषिकेश सेनापति.
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

14 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

14 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

15 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

15 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

15 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

16 hours ago