सेवानिवृत्त नौकरशाह नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद चार साल से खाली था। वह ए. सूर्य प्रकाश का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो गया था। प्रकाश 70 वर्ष के हो गए थे, जो इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा है।
सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा 15 मार्च को जारी एक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति को, चयन समिति की सिफारिश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्नता है, जो उनके पद का कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि या उनके 70 वर्ष का होने तक प्रभावी होगी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के सरकारी प्रसारणकर्ता के अध्यक्ष का चयन करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक की अध्यक्षता की थी।
उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी हैं। वह प्रसार भारती के अध्यक्ष पद के लिए चयन समिति के प्रमुख होते हैं। इस समिति में भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और राष्ट्रपति द्वारा नामित एक सदस्य शामिल होते हैं। इस बैठक में भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई और सूचना व प्रसारण सचिव संजय जाजू शामिल हुए।
प्रसार भारती एक सांविधिक स्वायत्त निकाय है। प्रसार भारती देश का सरकारी प्रसारण केंद्र है। प्रसार भारती, भारत का लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती अधिनियम, 1990 के तहत स्थापित किया गया। यह 23 नवंबर, 1997 को अस्तित्व में आया। प्रसार भारती निगम का मुख्य उद्देश्य दूरदर्शन और आकाशवाणी को स्वायत्तता प्रदान करना है। जिससे ‘जनता को जागरूक करने के साथ ही उनका मनोरंजन भी किया जा सके’। प्रसार भारती के द्वारा लोक प्रसारण सेवाओं को संगठित और संचालित किया जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…
मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…
भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…
विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…
भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…