केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ई-ऑफिस पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। ई-ऑफिस पर राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (Centralized Public Grievance Redress And Monitoring System-CPGRAMS) सुधारों का भी शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के बाद, उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी विभागों के खिलाफ शिकायतों की संख्या वर्ष 2014 के 2 लाख से बढ़कर 19 लाख पहुँच गई है। 2019 में भारत सरकार को 18.7 लाख सार्वजनिक शिकायतें मिली, जिनमे से 18.1 लाख शिकायतें का निवारण किया गया है।
केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) के 7.0 संस्करण ने अंतिम मील शिकायत अधिकारियों का खाका तैयार किया है, समय की बचत और निपटान की गुणवत्ता में सुधार किया है। CPGRAMS भारत सरकार के “न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन” के साथ एक बदलाव किया, जिसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता में वृद्धि है।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


